26 साल के लिए असली बिग बॉस के घर जाएंगी वीना मलिक!
जी नहीं हम टीवी शो बिग बॉस की बात नहीं कर रहे। हम बात कर रहे हैं कानून की। किसी भी देश में कानून जुर्म करने वालों का बिग बॉस होता है। और जो मुजरिम वो तो जाएगा ही न सीधा जेल। पाकिस्तान के सबसे बड़े मीडिया समूह जियो टीवी के मालिक, अभिनेत्री वीना मलिक और उनके पति को आतंकवाद-निरोधी अदालत ने कथित रूप से ईशनिंदा करने वाला कार्यक्रम प्रसारित करने पर 26 साल कैद की सजा सुनायी है।

जियो और जंग समूह के मालिक मीर शकील-उर-रहमान मई में जियो टीवी पर ईशनिंदा करने वाले कार्यक्रम के प्रसारण की अनुमति देने के आरोपी हैं। इस कार्यक्रम में अभिनेत्री वीना मलिक और उनके पति बशीर के नकली निकाह में धार्मिक गीत बजाया गया था। और इसी के आरोप में वीना जाएंगी जेल।
आतंकवाद-निरोधी अदालत ने आरोपियों पर 13 लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना लगाया है और आदेश दिया है कि राशि जमा नहीं करने की स्थिति में धन की पूर्ति के लिए उनकी संपत्ति बेच दी जाए। न्यायाधीश ने अपने फैसले में पुलिस से दोषियों को गिरफ्तार करने को कहा है। ज़ी न्यूज़ की खबर के मुताबिक सभी आरपी इस वक्त पाकिस्तान से बाहर हैं।
तीनों ही उग्रवादी संगठनों से धमकियां मिलने के बाद देश से बाहर चले गए हैं। हालांकि तीनों ने ही माफी मांगी थी, लेकिन देश के कट्टरपंथियों ने उसे मानने से इनकार कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











