अपने ही जन्मदिन के दिन दंग रह गई वीना मलिक!
दुबई से लौटकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने संडे को अपना जन्मदिन दोस्तों और को स्टार्स के साथ सेलीब्रेट किया। इस जन्मदिन की पार्टी का पता वीना को नहीं था। वह जब दुबई से लौटी तो जन्मदिन की तैयारी देख कर दंग रह गईं।
पहले तो राजीव कश्यप ने वीना मलिक को यह बताया कि उन्हें एक बर्थडे की सीन करना है। इतना ही नहीं उन्होंने खुद यह सीन वीना को करके भी बताया। इसके बाद बारी आई राजीव रूईया और राजन वर्मा की जो इस मौके पार काफी जोश में दिख रहे थे। इन्होंने इस पार्टी का सारा इंतजाम कर दिया।
इसके बाद बारी आई हेमंत मधुकर की इन्होंने तो जादू से एक खाली ट्रे में वीना के सामने केक लाकर सबको चौका दिया। वीना यह सब देख कर काफी खुश हुईं। उन्हें इस तरह के सरप्राइज की जरा भी उम्मीद नहीं थी।
इस मौके पर बॉबी डार्लिंग, आनंद बलराज, विजय भाटिया, रश्मी के साथ और भी कई सदस्य थे। आपको बता दें कि वीना इस समय एक हॉरर फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











