अश्मित के साथ खुले आम रोमांस करेंगी वीना
रीयल लाइफ में ना सहीं लेकिन वीना मलिक का अश्मित पटेल के साथ रोमांस करने का सपना सच होने जा रहा है। दरअसल खबर आई है कि ये जोड़ा जल्द ही एक फिल्म में दिखाई देगा। यह फिल्म फैशन जगत पर बेस्ड होगी।
जी हां हिरोईन फिल्म में करीना कपूर का जलवा देख लेने के बाद अब समय है वीना मलिक के जलवे देखने का। इस फिल्म का नाम है सुपर मॉडल, खबर तो यह भी है कि इस फिल्म में भरपूर मसाला होगा। वैसे तो वीना ने रीयल लाइफ में काफी कम समय में काफी पॉपुलेरिटी पा ली है।
इस फिल्म के डारेक्ट नवीन बत्रा का कहना है कि वीना की बॉडी लैग्वेज वैसे भी सुपर मॉडल की ही तरह लगती है। वह प्रोफेशनली एक अच्छी मॉडल भी हैं। फिल्म सुपर मॉडल की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया और फिजी में की जाएगी। वाह वीना आपकी तो किस्मत ही चमक गई एक तो आउट डोर शूटिंग और उपर से अश्मित पटेल का साथ।
छोटे पर्दे पर तो आप दोनों की कैमेस्ट्री को सारी दु्निया ने काफी बार देख लिया है। देखते है बिग स्क्रिन पर यह जोड़ी क्या कमाल दिखाती है।


Click it and Unblock the Notifications











