..................... Veena Malik | Amitabh Bachchan | Husband | Rajni Ki lag gayi | वीना मलिक | अमिताभ बच्चन | पति | रजनी की लग गई - Hindi Filmibeat

वीना चाहती हैं अमिताभ बच्चन जैसा पति

बॉलीवुड में कहा जाता है कि शोले जैसी फिल्म और अमिताभ बच्चन जैसा महानायक कोई नहीं हो सकता। हर कोई शोले जैसी फिल्म को आज भी पसंद करता है और बॉलीवुड में अमिताभ की जगह तो अलग ही है। बिग बी के लाखों फैन्स हैं जिनमें से एक वीना मलिक भी हैं।

वीना कहती हैं कि उन्हें अमिताभ बच्चन जैसा ही जीवन साथी चाहिए। वह खुद को अमिताभ बच्चन का सबसे बड़ा फैन बताती है। पाकिस्तानी अदाकारा कहती हैं कि वो बचपन से ही बिग बी की फिल्में देखती आईं हैं। और अब वह यह चाहती हैं कि उनकी शादी ही बिग बी की ही तरह किसी बड़ी हस्ती के साथ हो।

वीना जल्द ही 'रजनी की लग गई' में नजर आने वाली हैं, इस फिल्म में उनके साथ धर्मेंद्र भी पर्दे पर नजर आएंगे। वीना कहती हैं कि उन्हें धरम जी भी बड़े अच्छे लगते हैं और उनके साथ काम करने में काफी मजा आएगा। अपनी बात पूरी करते हुए वीना कहती हैं कि मुझे अच्छा लगता कि इस फिल्म में बिग बी भी काम करते।

उनके इस फिल्म से जुड़ा जाने पर यह फिल्म शोले जैसी ही हिट फिल्म बन सकती है। अगर मुझे उन के साथ काम करने का ऑफर मिले तो मैं कभी पिछे नहीं हटूंगी। इतना ही नहीं वो कहती हैं कि इस फिल्म को आप शोले फिल्म का सीक्वल मान सकते हैं। अगर बिग बी कुछ देर के लिए सेट पर आ जाएं तो उन्हें काफी अच्छा लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X