समलैंगिकों के सपोर्ट में वीना ने कराया सेक्सी फोटोशूट

By Belal Jafri

समलैंगिकता और समलैंगिक व्यक्ति को हमारे वर्तमान भारतीय समाज में हमेशा से ही दूसरी निगाहों से देखते हुए उसे दोयम दर्जे पर रखा जाता है। हमारे समाज में समलैंगिकता को गलत और अप्राकृतिक मानते हुए इसे निषेध किया गया है। अगर हमें सिर्फ ये पता चल जाये कि हमारे आस पास रह रहा कोई व्यक्ति सेम सेक्स की और आकर्षित होता है तो हम उससे फ़ौरन किनारा कशी कर लेते हैं और हमारा समाज अपने से उस व्यक्ति का हुक्का पानी बंद कर देता है। सारी बात का निचोड़ ये है कि हमारा समाज अप्राकृतिक सेक्स करने वालों को बिलकुल भी अच्छा नहीं मानता।

veena malik
हमने आप को अभी कुछ दिनों पहले ही बताया था कि इन्ही अप्राकृतिक सेक्स करने वाले लोगों जैसे गे, लेस्बियन, उभयलिंगी, ट्रांसजेंडर लोगों का साथ अभिनेत्री वीना मलिक दे रही हैं और उन्होंने खुद स्वीकारा था कि भला इसमें बुराई भी क्या है। खैर आपको बता दें कि अब वीना ने इसी समुदाय से ताल्लुख रखने वाले लोगों के लिए एक हॉट फोटो शूट कराया है। वीना ने ऐसा सिर्फ इस लिए करा है ताकि ऐसे लोगों को हमारे समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके और ऐसे लोगों के बारे में फैली भ्रांतियां दूर हो सके।

लगातार विवादों में रहने वाली वीना का मानना है की भले ही अप्राकृतिक सेक्स इनके जीवन का हिस्सा है लेकिन हैं तो ये भी इंसान। अपने इस फोटो शूट के बारे में जानकारी देते हुए वीना ने कहा कि मेरे दिल में हमेशा ही समलैगिक लोगों के लिए विशेष जगह रही है जिस कारण मैं इस समुदाय को अपना समर्थन दे रही हूं और इसी वजह के चलते मैंने ये फोटो शूट कराया है । साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जब लंदन ओलंपिक 2012 में ऐसे लोगों को स्थान दिया जा रहा है तो बॉलीवुड, फिल्म इंडस्ट्री और हमारा समाज क्यों इनके साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है।

वीना ने ये भी कहा कि जब हमारा समाज सबको बराबरी की नजरों से देखता है तो फिर समलैंगिकों को लेकर इतना हो हल्ला क्यों मचाया जाता है। उन्हें भी समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाये।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X