Vedda Teaser Out:जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ के दमदार एक्शन ने जीता फैन्स का दिल, इस दिन फिल्म हो रही है रिलीज

Vedda Teaser Out

Vedda Teaser Out: जॉन अब्राहम (John Abraham) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) की फिल्म वेदा इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है। बता दें कि फिल्म वेदा (Vedda) का टीजर आउट हो चुका है 1 मिनट 35 सेकंड के इस टीजर में आपको जबरदस्त एक्शन सीन और दमदार स्टंट देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि जॉन अब्राहम को एक विलेन रिटर्न्स में आखिरी बार देखा गया था। वहीं अब वे अब 2 साल बाद वेदा में नजर आ रहे हैं। बता दें कि जॉन की पर्सनालिटी और शरवरी के अंदाज ने फैन्स का दिल जीत लिया है।

टीजर ने जीता फैन्स का दिल
वायरल हो रहे इस टीजर में देखा जा सकता है कि शरवरी बाघ जमकर बॉक्सिंग करती नजर आती हैं, लेकिन समाज और सिस्टम की वजह से वह कमजोर पड़ने लगती हैं। वहीं उनकी मदद करने आते हैं जॉन अब्राहम। जॉन आते ही कहते हैं 'मुझे झगड़ना नहीं आता मुझे, सिर्फ जंग लड़नी आती है।' जॉन के डायलॉन्ग खूब पसंद किए जा रहे हैं। वहीं वे शरवरी का भी साथ देते नजर आते हैं। दोनों का एक्शन और स्टंट फिल्म को काफी दमदार बना रहा है। बता दें कि इस फिल्म में तमन्ना भाटिया भी नजर आ रही हैं। साथ ही स्त्री के अभिषेक बनर्जी विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं।

इस तारीफ को रिलीज हो रही है फिल्म
फिल्म के डायरेक्शन की बात करें तो इस फिल्म को डायरेक्ट निखिल आडवाणी ने किया है। इस फिल्म को मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवान, जी स्टूडियो और जॉन अब्राहम ने प्रोड्यूस किया है। बता दें कि यह फिल्म 12 जुलाई 2024 को सिनेमा घरों में रिलीज की जएगी। बता दें कि जुलाई में अक्षय कुमार की सरफिरा और बोमन ईरानी की एपीजे अब्दुल कलाम और विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म बैड न्यूज भी रिलीज हो रही है। ये फिल्में वेदा को जमकर टक्कर दे सकती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X