..................... Vedang Raina Confirmed His Relationship With Boney Kapoor Daughter Khushi Kapoor In Kapil Sharma Show - Hindi Filmibeat

कंफर्म! कपूर खानदान का छोटा दामाद बनेगा आलिया भट्ट का ‘भाई’, इशारों-इशारों में कबूला रिश्ता

Alia Bhatt Brother

Alia Bhatt Brother: वेदांग रैना बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता बन चुके हैं और आपको बता दें कि जल्दी ही उनको आलिया भट्ट के साथ में फिल्म 'जिगरा' में देखा जाने वाला है। हालांकि आपको बता दें कि एक्टर इस फिल्म से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस समय वह बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर को डेट कर रहे हैं।

अक्सर वेदांग रैना और खुशी कपूर दोनों को साथ में देखा भी जाता है। लेकिन अब हाल ही में वेदांग को आलिया भट्ट के साथ में कपिल शर्मा के शो पर देखा गया। जहां पर खुशी कपूर के साथ में इस रिश्ते को उन्होंने इशारों ही इशारों में कंफर्म भी कर दिया।

बता दे कि कपिल शर्मा ने भी एक्टर वेदांग की शो के दौरान खूब टांग खिंचाई की। कपिल ने वेदांग से सवाल किया कि क्या आपको इस बात की खुशी है कि आप आलिया भट्ट के साथ में काम कर रहे हो? या फिर इस बात का दुख है कि काम तो कर रहा हूं, लेकिन भाई बना हूं। इस सवाल को सुनते ही वेदांग मुस्कुराने लगते हैं।

तभी कपिल के सवाल का जवाब देते हुए वेदांग ने कहा कि बिल्कुल मुझे इस बात की खुशी है। कपिल ने सवाल किया की सबसे ज्यादा खुशी आपको कहां पर मिलती है। वेदांग ने फिर मुस्कुरा कर कुछ भी जवाब नहीं दिया। इसके बाद में अब फैंस उनके और खुशी का रिश्ता कंफर्म समझ रहे हैं।

अगर हम वेदांग रैना के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि फिल्म 'द आर्चीज' से उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। इस फिल्म में उनका खुशी कपूर के साथ में इश्क फरमाते हुए भी देखा गया था। लेकिन अब जल्दी ही एक्टर को आलिया भट्ट के साथ में 'जिगरा' फिल्म में देखा जाने वाला है। जिसमें वह एक्ट्रेस के भाई का किरदार निभाने वाले हैं।

Read more about: vedang raina alia bhatt jigara
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X