एक-दो फिल्में करके खराब हुए इन सितारों के दिमाग? भरी महफिल में रेखा को किया इग्नोर!

Vedang Ibrahim Ignored Rekha- रेखा इस फिल्म इंडस्ट्री की सबसे दिग्गज अदाकाराओं में से एक हैं। कई सालों से काम कर रही हैं और आज भी लोग उनके काम को पसंद करते हैं।
चाहें सलमान हों या शाहरुख सभी उनको सम्मान देते हैं लेकिन इस वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक नए एक्टर को देखा जा सकता है जिसने रेखा को इग्नोर कर दिया है?
जी हां, महज दो ही फिल्मों का हिस्सा बना ये अभिनेता रेखा की तरफ देखता है लेकिन पूरी तरह से इग्नोर करता है। कौन है ये कलाकार?
इब्राहिम अली खान के साथ नजर आए वेदांग रैना
हम बात कर रहे हैं वेदांग रैना की जो कि आलिया भट्ट के साथ जिगरा और द आर्चीज का हिस्सा रहे हैं। इन दोनों फिल्मों में वेदांग को काफी पसंद किया गया है लेकिन इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि सफलता उनके सिर चढ़कर बोल रही हैं।
हालांकि ये पूरा वीडियो है या नहीं इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल इसको देखकर लोग काफी हैरान हैं और वेदांग को ट्रोल कर रहे हैं। उनके साथ इब्राहिम अली खान भी नजर आ रहे हैं।
बाद में करते हैं मुलाकात
गौरतलब है कि इस वीडियो को आप देखेंगे तो वेदांग को शायद बात में पता चलता है कि रेखा उनके करीब खड़ी है। इसके बाद वो जाते हैं और उनसे हाथ मिलाते हैं। हालांकि इब्राहिम अली खान को इस बार भी कुछ कहते हुए नहीं देखा जा सकता है। वीडियो के सामने आते ही लोग उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो पर एक यूजर का कहना है, ''इसीलिए दोनों की फिल्में फ्लॉप हो गई।'' एक ने लिखा, ''आज कल की जनरेशन को बड़ों की रिस्पेक्ट नहीं है।'' एक ने लिखा, ''ख़ुशी को उसे याद दिलाना है कि जाकर उसका स्वागत करो वह एक महान अभिनेत्री है।'' एक ने लिखा, ''छपरी एक्टर्स।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। आप भी देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications












