'मैं किसी रिलेशनशिप में नहीं हूं...', ख़ुशी कपूर संग वेदांग रैना का हुआ ब्रेकअप? एक वीडियो ने मचाया बवाल!
Vedang Raina On Relationship Status: बॉलीवुड के नए और स्टाइलिश एक्टर वेदांग रैना इन दिनों खूब चर्चा में हैं। वैसे तो वो अपनी एक्टिंग को लेकर सुर्खियां बटोरते ही हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है। वेदांग की खुशी कपूर संग अफेयर की खूब चर्चा हुई थी। लेकिन अब वेदांग के एक बयान ने फैंस के बीच में हलचल मचा दी है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वेदांग से रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर वेदांग ने बहुत ही साफ-सुथरे अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि "मैं किसी कपल से खुद को रिलेट नहीं कर पाता, क्योंकि मैं खुद किसी रिलेशनशिप में नहीं हूं।"
वेदांग के इस 'मैं सिंगल हूं' वाले बयान ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। लोग अब इसे खुशी कपूर के साथ उनके ब्रेकअप का संकेत मान रहे हैं। पिछले कुछ वक्त से दोनों साथ में नजर भी नहीं आते हैं। फैंस की नजरे हर एक छोटी चीज पर रहती है और उनके साथ में ना दिखना लोगों को खटकता हुआ नजर आ रहा है।
लेकिन अभी तक ना तो खुशी ने नहीं वेदांग ने इस पर खुलकर बात की है। बता दे कि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की पुष्टि तो नहीं की। लेकिन वेदांग ने अब खुद को सिंगल बताया है तो लोग दावा कर रहे हैं कि शायद उनके बीच चीजें वैसी नहीं रही जैसे पहले थी।
अगर हम वेदांग रैना के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि वह जल्दी ही इम्तियाज अली की अपकमिंग फिल्म में वापस आऊंगा मैं नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह नसीरुद्दीन शाह के युवा किरदार में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications