'3 इडियट्स' एक्टर आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन का कारनामा, तैराकी में जीता रजत पदक!
अभिनेता आर. माधवन के बेटे वेदांत माधवन, जो तेजी से एक मजबूत तैराक के रूप में उभर रहे हैं, ने कोपेनहेगन में डेनिश ओपन में रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। अभिनेता माधवन, जो इस वक्त बेहद गर्व कर रहे है, उन्होने अपनी खुशी साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया है। अपने बेटे को रजत पदक प्राप्त करने की एक वीडियो क्लिप पोस्ट करते हुए, अभिनेता ने लिखा, "वेदांत माधवन ने कोपेनहेगन में डेनिश ओपन में भारत के लिए रजत पदक जीता।
प्रदीप सर, स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और #ansadxb आपके सभी प्रयासों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हमें बहुत गर्व है।" यह पहली बार नहीं है जब आर माधवन के बेटे वेदांत तैराकी में पदक जीत रहे हैं।

पिछले साल, 16 वर्षीय तैराक ने बंगलौर में आयोजित 47वीं जूनियर राष्ट्रीय एक्वाटिक चैंपियनशिप में चार रजत पदक और तीन कांस्य पदक जीते थे। पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, ईशा देओल ने टिप्पणी की, "सुपर, बधाई।"
नम्रता शिरोडकर और दर्शन कुमार ने ताली बजाते हुए इमोजीस शेयर किए। रोहित बोस ने लिखा, "वूहू और बहुत कुछ आने वाला है!" आनंद एल राय ने कहा, "वेदांत आप पर गर्व है।"
शिल्पा शेट्टी ने लिखा, "ओह वाह वाह। बधाई हो।" शिल्पा शिरोडकर ने टिप्पणी की, "आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और हमारे छोटे से बड़े लड़के वेदांत को विशेष विशेष शुभकामनाएं।" इस तरह से लगातार उनको पूरे देश से बधाई मिल रही है।


Click it and Unblock the Notifications
