वासु भगनानी ने Netflix पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप तो OTT प्लेटफॉर्म ने किया पलटवार, बोले- उल्टा आपको हमें 47...

Vashu Bhagnani

Vashu Bhagnani accused Netflix of fraud: लंबे समय से विवादों में घिरे वासु भगनानी ने ओटटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वासु भगनानी के प्रोडक्शन हाउस ने नेटफ्लिक्स पर 47 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। वासु भगनानी का कहना है कि उनकी तीन फिल्में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई थीं। हीरो नंबर 1, मिशन रजनीगंज और बड़े मियां छोटे मियां जिनका पैसा अभी तक उनके पास नहीं पहुंचा है। वासु भगनानी का कहना है कि फिल्म के राइट्स 47.37 करोड़ रुपये में बेचे गए थे। बता दें कि वासु भगनानी की इस शिकायत में लॉस गैटोस प्रोडक्सन सर्विस इंडिया का नाम भी शामिल है। जो नेटफ्लिक्स पर इंडियन कंटेंट को मैनेज करती है। इनके अलावा शिकायत में जू डिजिटल समेत 10 एग्जीक्यूटिव के नाम भी शामिल हैं।

नेटफ्लिक्स ने किया पलटवार
वहीं वासु भगनानी द्वारा लगाए गए आरोपों को सुन अब नेटफ्लिक्स ने पलटवार किया है। नेटफ्लिक्स ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा- ये आरोप पूरी तरह से गलत है। उल्टा पूजा एंटरटेनमेंट पर नेटफ्लिक्स के पैसे बकाया हैं। हमारे पास इंडियन क्रिएटिव कम्यूनिटी के साथ की गई पार्टनरशिप का पूजा ट्रैक रिकॉर्ड शामिल है। हम अब इस मामले को सुलझाने के लिए अथॉरेटी के साथ काम कर रहे हैं।

पहले से ही विवादों में फंसे हैं वासु भगनानी
आपको बता दें कि प्रोड्यूसर वासु भगनानी पहले ही विवादों में फंसे हुए हैं। दरअसल उनकी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का डायरेक्शन अली अब्बास जफर ने किया था। जिसके लिए उन्होंने कुल 7.3 करोड़ रुपये फीस चार्ज की थी, लेकिन डायरेक्टर का कहना है कि अभी तक उनकी फीस उन्हें नहीं मिली है। उन्होंने वासु भगनानी की शिकायत डायरेक्टर्स एसोसिएशन में शिकायत की थी। विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। इसके बाद वासु भगनानी ने डायरेक्टर पर फिल्म की शूटिंग के दौरान अबू धाबी अधिकारियों से पाए गए सब्सिडी फंड का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। इसके बाद वासु भगनानी ने अली के खिलाफ FIR भी दर्ज करवानी चाही, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X