वश्मल्ले साॉंग: रिलीज हुआ ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का पहला गाना, आमिर और अमिताभ का धमाल
Recommended Video

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान फिल्म का पहला गाना रिलीज हुआ है और ऐसा पहली बार होगा जब आपको दो सुपरस्टार एक गाने में नजर आएंगे। जी हां अमिताभ बच्चन और आमिर खान के इस गाने को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही थी और आज वश्मल्ले सॉंग रिलीज हो गया है। गाने के रिलीज होते ही इसकी चर्चा शुरु हो गई है और सोशल मीडिया में दोनो की एक तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। इस गाने को जब आप देखेंगे तो आप अपने आप झूमनें पर मजबूर हो जाएंगे..
क्योंकि अमिताभ और आमिर दोनो काफी ज्यादा मस्ती में नजर आ रहें है और झूम के नाच रहें है। इस गाने के बोल काफी ज्यादा बेहतरी है और डांस स्टेप तो आपको इसका दीवाना बनाने वाले है।

ऐसा काफी कम ही देखने को मिलता है कि बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स इस तरह से लोगों का मनोरंजन कर रहें होते है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जो कि लोगों को काफी शानदार लगा था और लोग इस फिल्म के लिए इंतजार कर रहें है।
फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है और इस फिल्म फातिमा सना शेख और कैटरीना कैफ भी नजर आने वाली है। फिल्म नवंबर 8 को दीवाली के मौके पर रिलीज होने के लिए एकदम तैयार खड़ी है। फिलहाल आप देखिए ये गाना जो कि आपको काफी पसंद आएगा..


Click it and Unblock the Notifications