नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली इस फिल्म की OTT रिलीज डेट आई सामने, एक-एक सीन में डर के मारे सिट्टी-पिट्टी होगी गुम!

Vash Level 2 OTT Release Date: Vash Level 2 एक सुपरनैचुरल साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जो 2023 की हिट फिल्म 'Vash' का सीक्वल है। इस फिल्म में जानकी बोदीवाला, हितू कनोडिया और हितेन कुमार लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म 27 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, और इसके साथ ही इसका हिंदी डब्ड वर्जन 'Vash Vivash Level 2' भी रिलीज हुआ था।
रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब तारीफें मिलीं। अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर गुजराती और हिंदी दोनों भाषाओं में देखी जा सकती है। नेटफ्लिक्स ने फिल्म का डरावना ट्रेलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर शेयर किया और लिखा- "'राक्षस जो कहेगा, वो सबको करना ही पड़ेगा' देखिए Vash Level 2, अब नेटफ्लिक्स पर।"
फिल्म का डायरेक्शन और कहानी कृष्णदेव याग्निक (Krishnadev Yagnik) ने लिखी और डायरेक्ट की है। इसे कल्पेश सोनी और कृणाल सोनी ने K S Entertainment Studios, Patel Processing Studios, Ananta Businesscorp और Big Box Series Pvt Ltd के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
क्या है कहानी
'Vash Level 2' की कहानी अथर्व नाम के व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक बार फिर काले जादूगर प्रताप का सामना करना पड़ता है। शहर के एक गर्ल्स स्कूल में अचानक कई स्टूडेंट्स अजीब तरीके से बर्ताव करने लगती हैं। वे किसी अनदेखी ताकत के वश में नजर आती हैं, जिससे सबके मन में डर फैल जाता है।
अथर्व को यह सब देखकर अपनी बेटी आर्या के साथ बीते सालों पुराने दर्दनाक हादसे की याद आती है। वह समझ जाता है कि इस बार भी इन सब घटनाओं के पीछे वही काला जादूगर प्रताप है। अब अथर्व को दोबारा उस बुरी शक्ति से भिड़ना पड़ता है, ताकि वह स्कूल की लड़कियों को बचा सके और अपनी बेटी आर्या को उस काले जादू के असर से हमेशा के लिए मुक्त कर सके।
फिल्म की कास्ट
फिल्म में जानकी बोदीवाला ने आर्या का रोल निभाया है, जबकि हितू कनोडिया अथर्व के रोल में नजर आए हैं। हितेन कुमार ने प्रताप और उसके भाई रजनाथ दोनों रोल्स निभाए हैं। इनके अलावा मोनल गज्जर स्कूल की प्रिंसिपल बनी हैं। साथ ही विश्वा रावल (विद्या), प्रेम गढ़वी, चेतन दैया, और हेन्सी बापट जैसे कलाकारों ने भी अहम रोल निभाए हैं।
'वश लेवल 2' को नेशनल अवॉर्ड
Vash Level 2 एक ऐसी कहानी है जो डर, रहस्य और इमोशन को एक साथ जोड़ती है। यह फिल्म उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो हॉरर फिल्मों में साइकोलॉजिकल ट्विस्ट पसंद करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म की एक्ट्रेस जानकी बोदीवाला को इस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म में उन्होंने कमाल का काम किया है, जिसके बाद उन्हें गुजराती फिल्म इंडस्ट्री की बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।


Click it and Unblock the Notifications











