'फुकरे' बॉयज वरुण शर्मा-पुलकित सम्राट ने कुछ इस तरह की मस्ती, लोगों को पसंद आया यह अंदाज

Fukre

'फुकरे' बॉयज वरुण शर्मा-पुलकित सम्राट ने कुछ इस तरह की जमकर मस्ती, लोगों को पसंद आया यह अंदाज

वरुण शर्मा अपने फुकरे गैंग के साथ एक्सेल एंटरटेनमेंट की मजेदार फिल्म 'फुकरे 3' में लोगों एक बार फिर एंटरटेन करते नजर आएंगे। लेकिन उससे पहले वरुण एंड गैंग की ये मस्ती उनके बर्थ डे के खास मौके पर नजर आई। दरअसल वरुण शर्मा 4 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाते है। इस खास मौके पर उन्होंने एक पार्टी होस्ट की जिसमें पुलकित सम्राट भी मौजूद थे।

वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट ने फुकरे फ्रेंचाइजी में अपने मजेदार अंदाज से लोगों को खूब हंसाया है। फिल्म में जहां वरुण ने चूचा का किरदार निभाया, वहीं हनी के रूप में पुलकित भी मशहूर हैं और हनी और चूचा की जोड़ी भी फैन्स की फेवरेट हैं। वरुण और पुलकित की ये बॉन्डिंग, वरुण के बर्थडे पर भी नजर आईं। इस मौके पर दोनों ने एक साथ कुछ मजेदार पिक्चर्स क्लिक की, साथ ही उन्होंने फुकरे डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा के साथ भी तस्वीरें ली।

उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर पसंद की जा रही है। बता दें, हाल में एक्सेल एंटरटेनमेंट ने फुकरे 3 का पोस्टर जारी किया था, जिसे लोगों अच्छा रिएक्शन मिला। फिल्म का पोस्टर देखने के बाद से ही अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि हाल ही में इस फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है।

'फुकरे 3' में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी हैं। वहीं, 'फुकरे 3' में इस बार अली फजल नहीं नजर आएंगे। उन्होंने बताया है कि 'मिर्जापुर 3' में व्यस्त होने की वजह से वो फुकरे 3 का हिस्सा नहीं बन पाए। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। फिल्म मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X