Chutzpah Trailer: वरुण शर्मा का ओटीटी डेब्यू, कॉमेडी के साथ दिखाएंगे डिजिटल दुनिया की डार्क साइड
सोनी लिव और मैडॉक आउटसाइडर ने अपने वेब सीरिज 'चुट्ज़पाह' का टीज़र लॉन्च किया है। ये सीरिज हर किसी के जीवन में इंटरनेट और सोशल मीडिया की प्रासंगिकता को दर्शाता है। लोकप्रिय अभिनेता वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, गौतम मेहरा, तान्या मानिकतला, एलनाज़ नोरोज़ी और क्षितिज चौहान के साथ, 'चुट्ज़पाह' आज के समय में डिजिटल चेंज की एक झलक देता है।
वेब की दुनिया का ताकत दिखाते हुए, डिजिटल शो हल्के-फुल्के कॉमेडी के साथ आपको डिजिटल दुनिया की डार्क साइड दिखाता है।

शो के बारे में बात करते हुए, वरुण शर्मा ने कहा, "इंटरनेट और सोशल मीडिया की दुनिया जीवन का एक अभिन्न अंग बन गई है, यहां तक कि लोग मान्यता प्राप्त करने के लिए व्यक्तित्व को भी बदल देते हैं। मैं चुट्ज़पाह जैसे शानदार एंटरटेनर के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए उत्साहित हूं।"
वरुण के सह-कलाकार मनजोत सिंह कहते हैं, "यह एक दिलचस्प और पूरी तरह से मनोरंजक कहानी है, जो इंटरनेट के माध्यम से एक कहानी से जुड़े पांच व्यक्तियों के इर्द-गिर्द घूमती है। मुझे यकीन है कि यह हमें हमारे जीवन के कुछ चुट्ज़पाहक्षणों में वापस ले जाएगा। मुझे फुकरे गैंग के साथ फिर से जुड़ने में मज़ा आया और हम फिर से वही पागलपन पैदा करने के लिए तैयार हैं।"
एक आउट-एंड-आउट एंटरटेनर, 'चुट्ज़पाह' का प्रीमियर सोनीलिव पर 23 जुलाई से होगा। दिनेश विजान द्वारा निर्मित, अमित बब्बर और मृगदीप सिंह लांबा ने वेब के अजीब और वाइल्ड यूनिवर्स के आसपास शो को लिखा है। शो मृगदीप सिंह लांबा द्वारा रचित है और सिमरप्रीत सिंह द्वारा निर्देशित है।


Click it and Unblock the Notifications











