वरूण - नताशा वेडिंग: शादी के बाद नताशा अपने ही घर होंगी शिफ्ट, 2 फरवरी को भव्य रिसेप्शन
वरूण धवन और नताशा दलाल, शादी के बंधन में बंध चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने सात फेरे, शाहरूख खान के अलीबाग वाले बंगले में लिए हैं। ये प्रॉपर्टी, वरूण की शादी के रिसॉर्ट मैंशन हाउस की ही प्रॉपर्टी में शामिल है।
शादी के बाद, नताशा दलाल, वरूण धवन के बैचलर पैड में शिफ्ट होंगी। ये प्रॉपर्टी वरूण धवन ने कुछ सालों पहले ही खरीदी है जो उनके मम्मी पापा के घर के बेहद करीब है।

एक दोस्त की मानें तो नताशा ने ये घर, अपनी सहूलियत के हिसाब से ही सजाया है। देखा जाए तो वो उनका ही घर है और वो अपने ही घर में शिफ्ट होंगी। उन्हें ऐसा लगेगा ही नहीं कि वो किसी और के घर में शिफ्ट हो रही है क्योंकि वरूण के घर का एक एक कोना, नताशा ने अपने हिसाब से सजाया है।
वहीं, दूसरी तरफ, शादी के वेन्यू के बाहर, वरूण धवन का एक फैन, उन्हें शादी का गिफ्ट देने के लिए बेताब खड़ा है। ये फैन खुद से वरूण की एक तस्वीर स्केच करके लाया है और उन्हें शादी के तोहफे के रूप में देना चाहता है।

शाहरूख के बंगले पर सात फेरे?
वेडिंग सूत्र की एक रिपोर्ट की मानें तो वरूण धवन और नताशा दलाल, शाहरूख खान के अलीबाग बंगले पर सात फेरे लेंगे। शाहरूख खान की प्रॉपर्टी, मैंशन हाउस प्रॉपर्टी के अंदर ही है।

शादी के बाद After Party
शादी के बाद, वरूण धवन और नताशा दलाल के परिवार एक शानदार After Party का आयोजन करेंगे। इस पार्टी में करण जौहर से लेकर मनीष मल्होत्रा तक सब मौजूद होंगे।

रिसेप्शन की तैयारी
शादी के बाद, वरूण धवन और मिसेज़ नताशा वरूण धवन, 2 फरवरी को मुंबई के JW Mariott में अपने बॉलीवुड दोस्तों के लिए एक शानदार वेडिंग रिसेप्शन होस्ट करेंगे।

24 जनवरी है खास
वरूण धवन की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3d भी 24 जनवरी 2020 को रिलीज़ हुई थी। ये थियेटर में रिलीज़ हुई वरूण धवन की आखिरी फिल्म थी।

शादी के बाद हनीमून
शादी के बाद वरूण धवन और नताशा दलाल, हनीमून के लिए तुर्की जाएंगे जहां दोनों Ciragan Palace, Kempinski में ठहरेंगे। ये होटल, दुनिया के सबसे आलीशान और महंगे होटलों में से एक है।

अरूणाचल में शूटिंग
हनीमून से लौटने के बाद वरूण धवन अरूणाचल प्रदेश में अमर कौशिक की फिल्म भेड़िया की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म में उनके अपोज़िट कृति सैनन दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications












