Pics: वरूण - नताशा की मेहंदी - उधर दुल्हन और मेहमान पहुंचे, इधर क्लीनिक के बाहर टहल रहे दूल्हे राजा

24 जनवरी को होेने वाली वरूण धवन - नताशा दलाल की शादी के लिए सारे मेहमान अलीबाग दिन में ही पहुंच चुके हैं। आज शाम नताशा दलाल की मेहंदी की रस्म है जिसके लिए मेहंदी आर्टिस्ट भी पहुंच चुकी हैं। लेकिन होने वाले दूल्हे राजा, शाम के समय मुंबई की ही एक क्लीनिक के बाहर टहलते दिखे थे।

गौरतलब है कि शादी, अलीबाग के एक प्राइवेट रिसॉर्ट मैंशन हाउस से हो रही है। शादी में दोनों परिवारों के रिश्तेदारों के अलावा, वरूण और नताशा के करीबी दोस्त भी शामिल हैं।

Recommended Video

Varun Natasha Wedding; Varun इस खास अंदाज़ में पहुंचे Wedding Venue | FilmiBeat

varun-natasha-mehndi-ceremony-guests-reach-venue-varun-spotted-outside-a-clinic

हालांकि गेस्ट लिस्ट बनाने के लिए डेविड धवन को बहुत दिक्कत हुई। शादी के लिए केवल 50 मेहमानों की ही इजाज़त थी और डेविड धवन को समझ नहीं आ रहा था कि लिस्ट में किसका नाम रखें और किसका काटें।

फिलहाल के लिए तो गेस्ट लिस्ट में दोनों परिवारों के अलावा, नंदिता महतानी का परिवार, मनीष मल्होत्रा, शनाया कपूर अलीबाग के लिए रवाना होते नज़र आ चुके हैं।

पहुंच गईं मेहंदी वाली

पहुंच गईं मेहंदी वाली

वरूण धवन - नताशा दलाल की मेहंदी की सेरेमनी के लिए आर्टिस्ट वीणा नागड़ा भी अलीबाग के मैंशन हाउस में पहुंच चुकी हैं। आज नताशा के हाथों में मेहंदी रचेगी और 23 की शाम संगीत होगा।

शनाया कपूर

शनाया कपूर

शादी में जाने के लिए शनाया कपूर भी तैयार दिखीं। शनाया का पूरा परिवार, धवन परिवार के काफी करीब हैं।

कहां से हुई शॉपिंग

कहां से हुई शॉपिंग

वरूण धवन के परिवार ने शादी की शॉपिंग मनीष मल्होत्रा के स्टोर से की है। वहीं वरूण का आउटफिट, उनके दोस्त कुणाल रावल ने डिज़ाइन किया है। नताशा खुद पेशे से डिज़ाइनर हैं इसलिए उन्होंने अपनी शादी का लहंगा खुद डिज़ाइन किया है।

सोनम कपूर करेंगी मिस

सोनम कपूर करेंगी मिस

सोनम कपूर वरूण धवन के बचपन की दोस्त हैं। और माना जा रहा था कि वो इस शादी का हिस्सा ज़रूर बनेंगी। लेकिन सोनम ग्लासग्लो के लॉकडाउन में फंसी हैं। सोनम की ही शादी में वरूण धवन पहली बार नताशा दलाल के साथ मीडिया के सामने आए थे।

पूरे कपूर परिवार को न्योता

पूरे कपूर परिवार को न्योता

गौरतलब है कि डेविड धवन और अनिल कपूर भी बहुत ही गहरे दोस्त हैं। ऐसे में अनिल कपूर का पूरा परिवार, वरूण की शादी में शामिल होगा। वरूण धवन, अपनी अगली फिल्म जुग जुग जीयो में अनिल कपूर के बेटे की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।

सूरज अस्त और सात फेरे

सूरज अस्त और सात फेरे

खबरों की मानें तो वरूण धवन और नताशा दलाल, अलीबाग में Sunset wedding करने वाले हैं। यानि कि उनके सात फेरों का साक्षी होगा, 25 जनवरी की शाम का ढलता हुआ सूरज।

सलमान खान भी शामिल

सलमान खान भी शामिल

खबरों की मानें तो इस शादी में सलमान खान को भी न्योता मिला है। सलमान खान, डेविड धवन के जितने खास है, उतने ही करीबी वरूण धवन के भी हैं। वरूण धवन ने सलमान खान के लिए उनकी फिल्म भारत में एक कैमियो भी शूट किया था जिसे बाद में एडिट कर दिया गया।

कैटरीना भी शामिल

कैटरीना भी शामिल

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो इस शादी में कैटरीना कैफ को भी न्योता मिला है। कैटरीना ने अपने करियर की पहली हिट डेविड धवन के साथ दी थी। ये फिल्म थी मैंने प्यार क्यों किया। वहीं कैटरीना और वरूण एक साथ स्ट्रीट डांसर 3d में दिखाई देने वाले थे।

अभी तक फाईनल नहीं शादी की लिस्ट

अभी तक फाईनल नहीं शादी की लिस्ट

हालांकि पहले खबरें थीं कि इस शादी में केवल दोनों परिवार के रिश्तेदार शामिल होंगे और डेविड धवन किसी भी दोस्त को आमंत्रित करना नहीं चाहते हैं क्योंकि एक को बुलाओ तो दूसरा बुरा मान जाएगा। इसलिए देखना है कि शादी में वाकई ये दोस्त शामिल होते हैं या नहीं।

होने वाली हैं मिसेज़ धवन

होने वाली हैं मिसेज़ धवन

अब बस वरूण धवन की शादी की तस्वीरों का इंतज़ार है। सात फेरे लेने के बाद नताशा दलाल मिसेज़ वरूण धवन बन जाएंगी और वरूण की दुलहनिया की तस्वीरों का इंतज़ार फैन्स को बेसब्री से है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X