वरूण जैसी कॉमेडी कोई नहीं कर सकता: सिद्दार्थ मल्होत्रा

यूथ फेवरट सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने करियर की शुरूआत डेविड धवन के सुपुत्र वरूण धवन के साथ स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गये हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे की तारीफ करते दिख ही जाते हैं।

हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'हंसी तो फंसी' की मोबाइल एप्लीकेशन के लांच के मौके पर सिद्धार्थ ने कहा, "मैंने 'मैं तेरा हीरो' के ट्रेलर देखे। यही नहीं, जिस दिन ट्रेलर जारी हुए मैंने वरुण को फोन भी किया। यह बहुत मनोरंजक है। वरुण को सही समय पर सही कॉमेडी करने की समझ आ गई है। जैसे उनके पापा बेहतरीन कॉमेडी फिल्म बनाते थे ठीक उसी तरह से वरूण भी बेहतरीन कॉमेडी करने वाले कलाकार बन गये हैं।

उन्होंने कहा, "वह जिस किस्म की कॉमेडी कर रहे हैं, मैं तो वैसी कर भी नहीं सकता। उनकी शैली अनोखी है। मैं उन्हें शुभकामना देता हूं। मेरे ख्याल से यह फिल्म मजेदार होगी।"

मालूम हो कि सिद्धार्थ की 'हंसी तो फंसी' फिल्म भी एक रोमांटिंक-कॉमेडी फिल्म है जो कि 7 फरवरी को प्रदर्शित होनी है। इसमें उनके साथ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भी हैं। जबकि 'मैं तेरा हीरो' का निर्देशन वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने किया है। इसमें अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज और नरगिस फाकरी प्रमुख नायिका भूमिकाओं में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X