बिग बॉस 3 में वरूण गांधी भी!
बिग बॉस के तीसरे संस्करण में अमिताभ बच्चन मेजबानी कर रहे है वहीं प्रतिभागियों में एक से एक नाम सुनने में आ रहे है। पहले बाबा रामदेव के नाम पर चर्चा हो रही थी अब भाजपा सांसद वरूण गांधी का नाम चर्चा में है।
कलर चैनल ने वरूण गांधी के पास शो में भाग लेने का आमंत्रण्ा भेजा है अगर ऐसा होता है तो वे पहले भारतीय सांसद होगे जो किसी रियलिटी शो में भाग लेंगे। वरूण के मीडिया सलाहकार ने इस बारे में बताया कि अभी वरूण ने इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया है।
बिग बॉस 2 की मेजबानी शिल्पा शेट्टी ने की थी। इस शो में 85 दिनों के लिए 14 प्रतिभागियों को एक घर में बंद कर दिया जाएगा। घर में 35 कैमरे लगे होगे जो उनकी गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
amitabh bachchan अमिताभ बच्चन कलर चैनल बाबा रामदेव बिग बॉस 3 रियलिटी शो वरूण गांधी शिल्पा शेट्टी baba ramdev bigg boss 3 colors reality show shilpa shetty varun gandhi


Click it and Unblock the Notifications