वरूण धवन ने डाला भतीजी के साथ बेहद क्यूट वीडियो, सबने कहा - चाचू नं. 1
Recommended Video
Varun Dhawan shares playtime video with niece after returns to Mumbai; Watch Video | FilmiBeat
वरूण धवन ने हाल ही में अपनी भतीजी के साथ खेलते हुए एक बेहद प्यारा वीडियो डाला है जिस पर अर्जुन कपूर ने तुरंत कमेंट किया - चाचू नं. 1। गौरतलब है कि रोहित धवन ने वरूण धवन को अपनी बेटी के साथ तस्वीरें और वीडियो ना डालने की सख्त हिदायत दी हुई है और शायद इसलिए जब आज उन्हें परमिशन मिली तो वो काफी खुश नज़र आए।
वरूण अपनी भतीजी को अपने कंधे पर बैठाकर उसके साथ खेलते नज़र आए। वहीं वरूण ने अर्जुन को भी हिदायत दी कि कुछ मत लिखो, रोहित ने बरसों बाद मुझे कुछ पोस्ट करने दिया है।

मज़ेदार ये भी था कि वरूण धवन ने इस वीडियो के पीछे की कहानी भी लिखी। उनकी मैनेजर ने उनसे पूछा कि आज आप फ्री हैं तो आज बाकी मीटिंग पूरी कर लेते हैं। जिस पर वरूण ने जवाब दिया आज मैं बहुत बिज़ी हूं इशिता। क्योंकि वो इस प्यारी सी गुड़िया के साथ खेल रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications