ड्राइवर करे बवाल, वरुण धवन समेंटे रायता.. चौकाने वाला वीडियो वायरल, रैश ड्राइविंग के बाद बकी गालियां!

Varun Dhawan Driver Fight- वरुण धवन इस वक्त फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को लेकर बिजी हैं और लगातार प्रमोशन कर रहे हैं। लेकिन इस बीच ना चाहते हुए भी वो एक विवाद में फंसने से बच गए और मामले को काफी अच्छी तरह से संभाला।
दरअसल अभिनेता के ड्राइवर पर एक शख्स ने आरोप लगाया है कि वो काफी लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे और गाली गलौज भी की। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और वो सभी एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स को वरुण धवन से कहते हुए सुना जा सकता है कि "इन्होंने मेरे ऊपर गाड़ी चढ़ाई है, और उल्टी सीधी गाली दे रहा है।" फिर वरुण उस आदमी को शांत करने की कोशिश करते हैं जो उससे शिकायत कर रहा है। अभिनेता ने शांति से कहा, "ठीक है, ठीक है।"
चले गए वरुण धवन
इतनी बात कहने के बाद वरुण धवन वहां से निकल गए और इस तरह से वो मामले को संभालते हुए दिखे। इस पूरे मामले में वहां पर मौजूद एक हवलदार भी सारी बातें समझ रहा था और मामले को खत्म करने की कोशिश कर रहा था। वरुण धवन के इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके चाहने वाले बातें कर रहे हैं और उस शख्स को लेकर भी अपनी राय रख रहे हैं। वरुण धवन किसी भी तरह की कंट्रोवर्सी में नहीं पड़ते हैं।
लोगों के कमेंट्स
ड्राइवर की इस हरकत और वरुण धवन की सूझबूझ के कारण लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''वरुण में ऐसी परिस्थितियों से निपटने की क्षमता है, वह शांतचित्त हैं, बहुत भावुक या आक्रामक नहीं हैं।'' एक ने लिखा, ''ना इसके दिन ठीक चल रहे हैं ना इसके ड्राइवर और गाड़ी के, वरुण छुट्टी पे चला जा भाई कुछ दिन की। एक ने लिखा, भाई ने सही से हैंडल किया।'' एक ने लिखा, ''गलती ड्राइवर की है निपटा रहे हैं वरुण धवन।'' लोग इस तरह से कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि reddit ने साझा किया है।
Varunardo and his driver getting into some minor trouble after an accident. Apparently Varun's driver verbally abused the other guy
byu/Diedalonglongtimeago inBollyBlindsNGossip


Click it and Unblock the Notifications











