पापा बनते ही वरुण धवन ने छोड़ा अपना घर, नवजात बेटी और पत्नी नताशा दलाल के साथ किराए पर हुए शिफ्ट

Varun Dhawan

Varun Dhawan Shifting House: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन बेटी के जन्म के साथ अपनी लाइफ के नए फेज में एंटर कर चुके हैं। पिता बनने के बाद वरुण धवन अपने काम पर लौट चुके हैं, लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि वह पत्नी नताशा दलाल और बेटी के साथ दूसरे घर में रहने का प्लान बना रहे हैं। ये खबर हर किसी को काफी हैरान कर रही हैं कि आखिर अब वरुण धवन ने पत्नी और नवजात बेटी के साथ बाकि परिवार से अलग रहने का फैसला क्यों किया है।

इतना ही नहीं रिपोर्ट्स के अनुसार यह भी बताया जा रहा है कि उन्होंने घर ढूंढ लिया है। वैसे वह कोई नया घर नहीं खरीद रहे हैं बल्कि उन्होंने किराए के घर में रहने का फैसला किया है।

हिंदुस्तान लाइव ने एचटी सिटी की एक रिपोर्ट के आधार पर बताया कि वरुण धवन ने मुंबई के जुहू एरिया में किराए पर एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट लिया है, जहां वह पत्नी नताशा दलाल और अपनी नन्ही परी के साथ शिफ्ट होने वाले हैं।

दिलचस्प बात ये है कि यह अपार्टमेंट किसी और का नहीं बल्कि ऋतिक रोशन का । इसी बिल्डिंग में अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला भी रहते हैं। इस तरह दोनों वरुण धवन के पड़ोसी होंगे। फिलहाल, वरुण धवन जुहू में खुद के अपार्टमेंट में रहते हैं, जिसे उन्होंने साल 2017 खरीदा था।

वरुण धवन ने साल 2021 में लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी रचाई थी, जो पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं। दोनों ने शादी से पहले कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। फिर घरवालों की रजामंदी के बाद सात फेरे लिए थे। कपल की वेडिंग में बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज सितारे शामिल हुए थे। वरुण धवन और नताशा दलाल शादी के तीन साल बाद माता-पिता बने हैं। नताशा दलाल ने 3 जून को बेटी को जन्म दिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X