कुली नंबर 1 के सेट से फिर सामने आई वरुण धवन की तस्वीर- लेकिन इस बार ये है खास कारण
सुपरस्टार वरुण धवन इस समय फिल्म कुली नंबर 1 रीमेक की शूटिंग कर रहे हैं और इस फिल्म को खुद डेविड धवन निर्देशित कर रहे हैं। बता दें कि इस समय फिल्म के सेट से वरुण धवन और डेविड धवन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वरुण धवन कुली के गेटअप में नजर आ रहे हैं। दरअसल आज डेविड धवन का जन्मदिन है और इस मौके पर वरुण धवन ने अपने पापा को विश करते हुए पोस्ट किया है। इन तस्वीरों के पोस्ट करते हुए वरुण धवन लिखते हैं कि..
Happy birthday papa, मेरा नम्बर 1 डिरेक्टर। काम चालू हैं bhai लोग, Coolie number 1. इन तस्वीरों के सामने आते ही ये काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं और लोग डेविड धवन को विश कर रहे हैं।

बता दें कि इस फिलम की शूटिंग काफी तेजी के साथ चल रही है और सारा अली खान फिल्म में वरुण धवन के साथ नजर आने वाली है। पहली कुली नंबर 1 में गोविंदा के साथ करिश्मा कपूर नजर आईं थीं और फिल्म काफी धमाकेदार थी।
इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा थी और लोग वरुण की इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। पहली बार लोग सारा और वरुण को साथ देखने वाले हैं। हालांकि वरुण धवन की हालिया रिलीज कलंक बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











