..................... शादी के तुरंत बाद 'भेड़िया' के सेट पर पहुंचेगे वरुण धवन? Varun dhawan will start Bhediya shoot after Marriage? - Hindi Filmibeat

शादी के तुरंत बाद 'भेड़िया' के सेट पर पहुंचेगे वरुण धवन? कृति सैनन के साथ तगड़ा धमाका!

सुपरस्टार वरुण धवन इस समय अपनी फिल्मों के लिए नहीं बल्कि शादी को लेकर चर्चा में चल रहे है। खबर है कि काफी जल्दी वो अपना गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैँ। खबर आ रही है कि वो इसके अलावा कुछ फिल्मों को लेकर बिजी होने वाले हैं लेकिन शादी तक वो सिर्फ शादी पर ही फोकस करेंगे। हालांकि शादी के तुरंत बाद वो फिल्म भेड़िया की शूटिंग करेंगे।

जी हां.. खबर है कि वरुण धवन शादी के तुरंत बाद काम पर वापस लौंटेगे और फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगे। खबर है कि इस फिल्म को डायरेक्टर अमर कौशिक डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे दिनाश विजान और भेड़िया, दिनेश के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा होगी।

varun dhawan, bhediya, वरुण धवन, भेड़िया

गौरतलब है कि उनकी फिल्म भेड़िया में लीड एक्ट्रेस के तौर पर अभिनेत्री कृति सैनन नजर आने वाली हैं जो कि इस समय एक के बाद कई धमाकेदार फिल्में देनें के लिए चर्चा में हैं।

वरुण धवन की भेड़िया से कुछ समय पहले खबर आई थी कि इस फिल्म में वरुण काफी दमदार एक्शन करते नजर आने वाले हैं लेकिन इसका आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ समय पहले उनकी फिल्म कुली नंबर 1 रिलीज हुई है जोकि बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X