वरुण धवन पहली बार निभाएंगे आर्मी ऑफिसर का किरदार- इस शहीद की बायोपिक से करेंगे धमाका
सुपरस्टार वरुण धवन ने लगभग तक कर लिया है कि वो एक बाद एक धमाकेदार अलग अलग फिल्मों से लोगों को एंटरटेन करने वाले हैं। इधर वो फिल्म कुली नंबर 1 की शूटिंग में बिजी हैं तो दूसरी तरफ उनकी एक और धमाकेदार फिल्म का एलान हो चुका है। बता दें कि वरुण धवन पहला बार एक आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आने वाले हैं जो कि एक रियल लाइफ किरदार होगा। गौरतलब है कि इस बार वरुण धवन बड़े पर्दे पर 1971 के भारत पाक युद्ध में शहीद हुए लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का रोल निभाएंगे।
इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है जो कि काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म की खास बात तो ये होगा कि एक बार फिर से वरुण और श्रीराम राघवन एक फिल्म में नजर आएंगे।

इसके पहले दोनो ने फिल्म बदलापुर में धमाका कर दिया था। श्रीराम राघवन इस फिल्म को निर्देशित करेंगें तो वहीं इस फिल्म के निर्माता दिनेस विजन होंगे।
इस फिल्म के एलान के बाद इतना तो तय है कि वरुण धवन के फैंस काफी ज्यादा खुश होंगे क्योंकि वो पहली बार वरुण एक आर्मी ऑफिसर की बायोपिक में काम करते देखेंगे। इसके पहले इन अभिनेताओं ने आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाई है...


Click it and Unblock the Notifications