सलमान की तरह वरुण को टेकओवर नहीं करेंगे नवाजुद्दीन

बदलापुर फिल्म की रिलीज डेट करीब आ चुकी है और फिल्म को लेकर लोगों में उत्सुकता भी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। वरुण धवन का एक अलग ही रुप इस फिल्म में देखने को मिलेगा क्योंकि पहली बार वरुण धवन इतना इंटेंस और गंभीर किरदार निभा रहे हैं। वहीं लोगों को नवाजुद्दीन सिद्दिकी से भी काफी उम्मीदें हैं। बतौर विलेन नवाज बदलापुर के ट्रेलर में बेहतरीन नज़र आ रहे हैं।

नवाजुद्दीन को लेकर दर्शकों में एक डर है कि कहीं नवाज बदलापुर में वरुण पर भारी ना पड़ जाएं। ये डर दर्शकों में इसलिए है क्योंकि फिल्म किक में सलमान खान के होने के बावजूद नवाजुद्दीन ने अपने कुछ ही सीन्स में सलमान को कड़ी टक्कर दी थी। खासतौर पर एक्शन सीन्स के दौरान नवाजुद्दीन ने तो सलमान को ही पीछे छोड़ दिया। लोग नवाज की ही तारीफ करते दिखे थे।

लेकिन जब हमने बदलापुर के निर्देशक श्रीराम से लोगों के इस डर के बारे में बात की तो उन्होंने कहा नवाजुद्दीन और वरुण दोनों के किरदार अपने आप में काफी मजबूत हैं। ऐसा नहीं होगा कि नवाजुद्दीन वरुण के किरदार पर भारी पड़ें या वरुण नवाज के किरदार पर। हालांकि ये कह सकता हूं कि नवाजुद्दीन ने बदलापुर में बेहतरीन अभिनय किया है और लोग उनकी तारीफ जरुर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X