..................... Varun dhawan will kick start Coolie no 1 remake after Street Dancer - Hindi Filmibeat

वरुण धवन का डबल धमाका, गोविंदा की कुली नं 1 की रीमेक फाइनल- जल्द शूटिंग शुरु!

अभिनेता वरुण धवन इस समय सबसे बड़े सितारे तौर के पर सामने आ रहें हैं और लगातार किसी ना किसी प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उनकी अगली डांस फिल्म स्ट्रीट डांसर का नाम और फर्स्ट लुक सामने आया है। इसके बाद खबर है कि रेमो डिसूजा की इस फिल्म के बाद वरुण धवन एक बड़ा धमाका करने जा रहें हैं। हम बात कर रहे हें गोविंदा की सुपरहिट फिल्म कुली नं 1 की..जिसका रीमेक बनने जा रहा है।

इसके पहले खबर थी कि वो सलमान खान की बीवी नं 1 की रीमेक करने जा रहें हैं। गौरतलब है कि कुली नं 1 को वरुण धवन के पापा डेविड धवन ने निर्देशित किया था और अब इसका रीमेक लेकर फिर से धमाका करने वाले हैं।

varun dhawan, david dhawan, govinda, वरुण धवन, डेविड धवन, गोविंदा

बता दें कि इस फिल्म की तैयारियां पूरीं हो चुकी थीं लेकिन वरुण धवन के बिजी शेड्यूल के कारण इसकी शूटिंग शुरु नहीं हो पाई। अब जैसे ही वरुण स्ट्रीट डांसर की शूटिंग पूरी करेंगें...इस फिल्म की शुरुआत कर दी जाएगी। उस जमाने में गोविंदा सबसे बड़े स्टार थे और उनकी फिल्म काफी ज्यादा धमाल मचाया करती थीं।

गोविंदा के साथ डेविड धवन की जोड़ी काफी ज्यादा मशहूर थी लेकिन अब दोनो साथ काम नहीं करते हैं। गोविंदा ने कहा था कि डेविड ने अपने बेटे की वजह से मेरे साथ काम करना बंद किया है। आपको दिखाते हैं गोविंदा कि कुछ फिल्में जो आज भी काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X