Varun Dhawan: फैंस को मिलने वाली है गुड न्यूज?? पत्नी के साथ हॉस्पिटल के बाहर नजर आए वरुण

Recommended Video
Varun Dhawan: वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें वह दोनों हॉस्पिटल के बाहर देखे जा रहे हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद कपल गुड न्यूज देने वाले हैं। फिलहाल तो कपल की तरह से इस पर कोई भी पुष्टि नहीं आई है।
गौरतलब है कि, बीते दिनों फिल्म जगत में कई कपल्स को माता-पिता बनने का सुख मिला। रणबीर आलिया से लेकर प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस तक पेरेंट्स बन चुके हैं।
वहीं बॉलीवुड में कई कपल्स ऐसे भी हैं, जिनसे गुड न्यूज सुनने के लिए उनके फैंस बेताब हैं और वरुण धवन भी उनमें से एक हैं, हालांकि अब शायद वरुण धवन के घर खुशखबरी सुनाई दे सकती है।
हाल में वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा को एक क्लीनिक के बाहर स्पॉट किया गया, जिसके बाद इस तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इंस्टाग्राम पर सामने आए वीडियो में वरुण धवन और नताशा एक क्लिनिक के बाहर आते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि नताशा और वरुण धवन की शादी जनवरी 2021 में हुई थी। उनकी शादी को दो साल से अधिक का समय गुजर चुका है। ऐसे में अब परिवार वालों के साथ ही वरुण के फैंस को भी गुड न्यूज का इंतजार है। ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि इन अटकलों में कितनी सच्चाई है, लेकिन वरुण के फैंस अभी से खुशी मनाते नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
