हाथों में कंगन, पैरों में मेहंदी लगाए नजर आईं वरुण धवन की दुल्हनिया नताशा दलाल, शादी के बाद की पहली PIC
वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुईं। मुंबई में उन्हें देखा गया, जिसके बाद नताशा दलाल की ढेर सारी फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। नई नवेली दुल्हन वाला लुक भी देखने को मिला। हाथों में कंगन, पैरों की मेहंदी और नया लुक नताशा दलाल पर काफी जच रहा है। इसी लुक के चलते सोशल मीडिया पर नताशा दलाल छाई हुई हैं।
वरुण धवन और नताशा दलाल ने अलीबाग में 24 जनवरी को शादी रचाई। कोविड की वजह से अभी तक शादी का रिसेप्शन भी नहीं दिया गया है। शादी में कम लोगों को ही इनवाइट किया गया जिसमें करण जौहर और मनीष मल्होत्रा शामिल थे। वरुण धवन और नताशा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। वरुण फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं तो उनकी पत्नी फैशन डिजाइनर हैं जो खुद का ब्रैंड रन करती हैं। देखिए वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल की नई फोटोज।

नताशा दलाल का शादी के बाद लुक
शादी के बाद नताशा दलाल नई नवेली वाले लुक में नजर आईं। आउटफिट्स बेशक सिंपल था लेकिन हाथों में मेंहदी और कंगन उनके इस लुक को और भी शानदार बना रहे हैं।

लग्जरी बैग किया कैरी
नताशा दलाल ने पर्स भी कैरी किया है। इस बैग को लग्जरी बताया जा रहा है। वह शादी के बाद पहली बार घर से बाहर स्पॉट हुईं।

वरुण नताशा का हनीमून
शादी के बाद वरुण धवन और नताशा दलाल हनीमून पर फिलहाल नहीं गए हैं। बताया जा रहा है कि वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर बिजी चल रहे हैं।

वेलेंटाइन डे होगा स्पेशल
नताशा दलाल और वरुण धवन शादी के बाद पहला वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों कहीं बार घूमने का प्लान कर सकते हैं।

रिसेप्शन कैंसिल
पहले कहा जा रहा था कि वरुण नताशा की शादी का रिसेप्शन 26 जनवरी को होगा, इसके बाद 2 फरवरी की तारीख सामने आई। लेकिन अब माना जा रहा है कि कोरोना के चलते रिसेप्शन कैंसिल कर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications