वरूण धवन ने लिए नताशा दलाल के साथ सात फेरे, इस गाने पर हुई दूल्हे की एंट्री

वरूण धवन और नताशा दलाल अब आधिकारिक रूप से पति - पत्नी हो चुके हैं। वरूण धवन और नताशा दलाल ने अलीबाग के मैंशन हाउस में अपनी करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में सात फेरे लिए।

सूत्रों की मानें तो वरूण धवन की एंट्री एक शानदार बाईक पर हुई और इस एंट्री के दौरान, गाना बजा सलमान खान की फिल्म सलाम - ए - इश्क से हीरिए सहरा बांध के मैं तो आया रे।

varun-dhawan-weds-natasha-dalal-fans-eager-for-the-first-pics-of-the-couple

इसके अलावा, बैंड वालों ने बदरी की दुलहनिया और साडी गली आजा जैसे गाने भी बजाए। अब फैन्स उनकी शादी की डीटेल्स के साथ ही इस प्यारे से कपल की पहली तस्वीर की भी डिमांड करने लगे हैं।

दिन में होनी थी शादी

दिन में होनी थी शादी

गौरतलब है कि वरूण धवन और नताशा दलाल की शादी की मुहुर्त दिन में 12.30 से 1.40 के बीच का था। लेकिन दिन में शादी नहीं हो पाई और फिर दूसरा मुहुर्त निकाला गया जो शाम का निकला।

7 बजे से शादी

7 बजे से शादी

दोबारा मुहुर्त निकलने के बाद शादी शाम के सात बजे शुरू हुई और रस्में 10.30 बजे तक चलेंगी जिसके बाद वरूण धवन और नताशा दलाल, मीडिया से मिलने आएंगे।

देर तक चली पार्टी

देर तक चली पार्टी

वरूण और नताशा के लिए 23 की रात में संगीत और कॉकटेल पार्टी रखी गई थी। ये पार्टी सुबह तक चली जिसके बाद 24 तारीख के सारे फंक्शन गड़बड़ हो गए और शादी मुहुर्त पर नहीं शुरू हो पाई।

देर से शुरू हुई हल्दी

देर से शुरू हुई हल्दी

वरूण और नताशा की हल्दी की रस्म सुबह होनी थी जो दिन में 12.45 पर शुरू हो पाई। हल्दी की रस्म के बाद भी लोग जमकर नाचे और इसी कारण, शादी होते होते शाम हो गई।

नताशा का स्वागत

नताशा का स्वागत

डेविड धवन और लाली धवन ने अब परिवार में अपनी छोटी बहू का स्वागत कर लिया है। डेविड और लाली, काफी समय से वरूण - नताशा की शादी के पीछे पड़े थे। अगर कोरोना नहीं होता तो ये शादी 2020 में ही हो जाती।

2 फरवरी को रिसेप्शन

2 फरवरी को रिसेप्शन

वरूण और नताशा शादी के बाद हनीमून के लिए तुर्की जाएंगे। वहां कुछ समय बिताने के बाद दोनों भारत लौटेंगे और 2 फरवरी को मुंबई के JW Mariott में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X