Varun Weds Natasha: शादी के फंक्शन से दुल्हे राजा वरुण धवन की पहली तस्वीर, लड़के वाले ऐसे कर रहें हैं मस्ती
24 जनवरी 2021 को वरुण धवन और नताशा दलाल अलीबाग में सात फेरे लेने वाले हैं। दोनों परिवार, नजदीकी रिश्तेदार और फिल्म इंडस्ट्री से भी कुछ करीबी दोस्त अलीबाग पहुंच चुके हैं। शादी के फंक्शन की तैयारियां शुरु हो चुकी है और फंक्शन से दुल्हा वरुण धवन की पहली तस्वीर वायरल हो रही है, जहां वो सभी लड़के वालों के साथ एन्जॉय करते दिख रहे हैं।
शादी में शरीक होने के लिए निर्देशक शशांक खतान, कुणाल कोहली, वरुण की भतीजी अंजिनी धवन और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा अलीबाग पहुंच चुके हैं। वहीं, कई अन्य सेलेब्रिटीज के आने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

बता दें, वरुण और नताशा बचपन से दोस्त हैं। स्कूल के दिनों से दोनों साथ हैं और अब एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लिहाजा, फैंस भी इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और काफी उत्साहित हैं। तस्वीर में वरुण की हंसी, उनकी खुशी बयान कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications