300 रुपए की चप्पल पहने घूमते दिखे Varun Dhawan, लोग बोले- फ़िल्में चल नहीं रहीं तो...

Varun Dhawan Wears Zudio Slippers Worth 300 Rupees: वरुण धवन बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक बेहतरीन कलाकार है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत से ही काफी लाजवाब फिल्में दी है। दर्शकों द्वारा वरुण धवन को खूब प्यार भी मिला है और आज के वक्त में उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी बन चुकी है। अक्सर किसी ने किसी वजह के चलते वह चर्चा में भी आ जाते हैं।
अब एक बार फिर से वरुण धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस वायरल हो रही है वीडियो में वरुण धवन को बहुत ही कैजुअल लुक में देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर की ही टी-शर्ट पहनी हुई है और ब्लैक कलर का पजामा पहना हुआ है।
लेकिन सबसे ज्यादा वरुण धवन की स्लिपर पर सभी का ध्यान गया। दरअसल एक्टर ने बहुत ही सिंपल चप्पल पहनी हुई है और दावा किया जा रहा है कि यह स्लिपर्स Zudio की ₹300 वाली है। अब इस वीडियो को देखने के बाद में काफी सारे लोग हैरान है कि आखिरकार इतने बड़े बॉलीवुड एक्टर सिर्फ ₹300 की चप्पल पहनते हैं।
अब वरुण धवन की इस वीडियो पर लगातार लोग भी कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि यह बहुत ही कंफर्टेबल होती है। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि ₹300 की चप्पल पहन कर कौन सा वरुण धवन के दामन में दाग लग गया है। एक अन्य यूजर कमेंट करता है कि यह क्या करेगा बेचारा मूवी चल नहीं रही, तो पिता के टुकड़ों पर पल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications