'हम चाहते हैं AVENGERS से पहले कलंक ज्यादा से ज्यादा कलेक्शन कर ले'- वरूण धवन
करण जौहर की फिल्म कलंक 17 अप्रैल यानि की बुधवार को रिलीज की जा रही है। बता दें, पहले ये फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर इसे दो दिनों के लिए प्रीपोन कर दिया गया। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' माना जा रहा है। जाहिर है एवेंजर्स का क्रेज फिलहाल सभी सिनेमाप्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
हाल ही में इंटरव्यू के दौरान जब वरुण से रिलीज डेट को लेकर सवाल किया गया, तो एक्टर ने कहा- कलंक के अगले हफ्ते एवेंजर्स रिलीज हो रही है। हम चाहते हैं कि एवेंजर्स की रिलीज से पहले कलंक ज्यादा से ज्यादा कमाई कर ले। हालांकि दूसरे हफ्ते में भी हमें स्क्रीन तो मिलेगी ही।

वरुण ने कहा, मेरे हिसाब से दोनों फिल्मों के लिए काफी स्क्रीन स्पेस है। लेकिन जाहिर है कि दूसरे हफ्ते से कलंक के स्क्रीन कुछ कम हो जाएंगे। चूंकि कलंक इंटरनेशनल फ्रंट पर रिलीज हो रही है और मुझे लगता है कि 9 दिन काफी होते हैं जिससे लोग ये फैसला कर लें कि उन्हें फिल्म पसंद आती है या नहीं। यदि लोगों को फिल्म पसंद आएगी तो वो आगे भी बॉक्स ऑफिस पर चलेगी।


Click it and Unblock the Notifications