तो ऋतिक रोशन की वजह से- वरूण धवन की फिल्म हो गई थी डिब्बाबंद!
श्रीराम राघवन अपनी अगली फिल्म अंधाधुन के साथ तैयार हैं। फिल्म में आयुष्मान खुर्राना, राधिका आप्टे और तबू मुख्य किरदारों में हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म के लिए पहले वरूण धवन को फाइनल किया गया था? दरअसल, वरूण फिल्म के लिए पहली च्वॉइस थे। लेकिन जब श्रीराम राघवन ने अंधाधुन पर काम शुरु किया.. उसी समय उन्हें पता चला कि ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल भी एक अंधे आदमी की कहानी पर बन रही है।
लिहाजा, श्रीराम राघवन ने निराश होकर फिल्म को डिब्बाबंद कर दिया और उन्होंने वरुण के साथ बदलापुर पर काम शुरु कर दिया। जिसमें वरूण की काफी तारीफ भी हुई। उसके बाद जब काबिल रिलीज हुई तो निर्देशक ने पाया कि उनकी फिल्म काबिल से बिल्कुल अलग है। लिहाजा, एक बार फिर अंधाधुन पर काम शुरु किया गया।

लेकिन इस समय वरूण दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हो चुके थे। लिहाजा, वरूण की जगह आयुष्मान ने ले ली। ट्रेलर के बाद कोई शक नहीं आयुष्मान इस फिल्म से ढ़ेरों तारीफ लूटेंगे। फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
बहरहाल, यहां जानते हैं वरूण धवन की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications