वरूण के पास नहीं था 'स्टार' स्टेटस इसलिए मिली थी बदलापुर!
वरूण धवन की आने वाली फिल्म बदलापुर में वो अपनी इमेज को बिल्कुल बदलकर रखने वाले हैं। हालांकि ये फिल्म वरूण ने काफी पहले साइन की थी और निर्देशक श्रीराम राघवन की मानें तो उन्हें फिल्म केवल इसलिए मिली क्योंकि वो स्टार नहीं थे।
एक इंटरव्यू में श्रीराम राघवन ने बताया कि वरूण धवन ने बॉलीवुड में नए थे और उन्हें बदलापुर के लिए ऐसा हीरो चाहिए था जिसके पास ना ज़्यादा फैन फॉलोइंग हो ना ही कोई स्टार स्टेटस। इस बारे में कोई दो राय नहीं है कि वरूण की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की ज़्यादातर लाइमलाइट सिद्धार्थ और आलिया बटोर कर ले गए थे।
इसी दौरान वरूण ने बदलापुर साइन की लेकिन फिल्म का काम थोड़ा धीमा चला और इतना वक्त वरुण के स्टार बनने के लिए काफी था। हालांकि श्रीराम वरूण के काम से काफी खुश हैं और उनकी मानें तो वरूण ने फिल्म के लिए अपना 200 परसेंट दिया है।
ALSO READ: 6 कारण बदलापुर बना देगी वरूण को बॉलीवुड का ANGRY YOUNG MAN
हालांकि अब वरूण धवन स्टार बन चुके हैं और उन्हें अपनी निजता अब नहीं मिल पाती। जहां जाओ वहां मीडिया अटेंशन मिलना वरूण को पसंद नहीं है और इसलिए वरूण को अपने बिना स्टार बने वाले दिन ज़्यादा पसंद हैं!


Click it and Unblock the Notifications
