वरुण धवन से लेकर सलमान खान तक, फिल्म के लिए नहीं थे पहली पसंद, चौंक जाएंगे आप
वरूण धवन स्टारर अक्टूबर रिलीज़ हो चुकी है और फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलना शुरू हो चुका है। जहां खाड़ी देशों के क्रिटिक्स और दर्शक इसे वरूण के अब तक के करियर का बेस्ट मान रहे हैं वहीं भारत के क्रिटिक्स भी वरूण की तारीफ कर रहे हैं। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरुण धवन शूजीत सरकार की फिल्म में एक सीरियस रोल प्ले करते नजर आए, वहीं इस कैरेक्टर की गहराई को वरुण ने इतनी खूबसूरती से निभाया कि लोग देखते रह गए। वरुण धवन के संजीदगी पर जितना आपको यकीन नहीं था उतना ही डायरेक्टर शूजीत सरकार के मन में भी डाउट था।
[BOX OFFICE: वरूण धवन की अक्टूबर.. दमदार.. यहां जानें ओपनिंग कलेक्शन!]
शूजीत सरकार ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताई है। शूजीत सरकार ने कहा कि 'मुझे लीड रोल के लिए फिल्म 20 साल के लड़के की जरूरत थी और इस लिहाज से वरुण धवन मेरी लिस्ट में दूर तक कहीं नहीं थे।' उन्होंने कहा कि 'मैंने वरुण की एक भी फिल्म नहीं देखी थी लेकिन एक दिन वो मेरे ऑफिस में थे और मैंने उन्हें देखा। मैं वरुण की फिल्मी इमेज से वाकिफ था लेकिन जब मैंने उसे अपने ऑफिस में देखा तो लगा कि वो फिल्मी रोल्स और दुनिया से काफी अलग है। बस उसी दिन शूजीत को फिल्म का डैन मिल गया।

उन्होंने आगे बताया कि उसकी आंखों में मासूमियत और ईमानदारी दिखी। वो सिर्फ नाच गा नहीं सकता लेकिन उसमें एक सेंसिबल इंसान भी छुपा है। मुझे वो डैन के रोल के लिए परफेक्ट लगा।'.. इसके बाद वरुण धवन को अपने करियर की बेस्ट फिल्म मिल गई आगे जानें बॉलीवुड के ऐसे ही स्टार्स के बारे में जो पहली पसंद तो नहीं थे लेकिन जब फिल्म आई तो लोगों ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए।


Click it and Unblock the Notifications