..................... Varun Dhawan Was Invited To Samay Raina Show Indias Got Latent Why He Rejected - Hindi Filmibeat

जब Varun Dhawan को ऑफर हुआ था Samay Raina का शो, बोले- मुझे ऐसा माहौल बहुत...

Varun Dhawan On Samay Raina Show

Varun Dhawan On Samay Raina Show: मशहूर कॉमेडियन समय रैना इस समय विवादों से घिरे हुए हैं और आपको बता दें कि उनके शो इंडियाज लेटेंट में रणवीर इलाहबादिया या द्वारा अश्लील कमेंट के बाद में काफी ज्यादा हंगामा भी मचा हुआ है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि यह पूरा मामला अब इंटरनेट पर ही नहीं बल्कि संसद तक भी पहुंच चुका है।

रणवीर इलाहबादिया द्वारा इस शो के दौरान पेरेंट्स और उनके संबंधों को लेकर बहुत ही घटिया जोक किया गया था और अब इसके चलते काफी ज्यादा विवाद भी बना हुआ है। लेकिन अब इसी बीच बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान एक्टर ने समय रैना के शो को लेकर बात की है।

वरुण धवन ने समय रैना के शो और उनके कॉमेडी के स्टाइल को लेकर बात की। जहां पर अभिनेता बताते हैं कि उनको इस शो का ऑफर भी आ चुका था। हालांकि इस दौरान उनसे सवाल भी किया गया कि आखिरकार वह समय रैना के शो पर क्यों नहीं गए थे?

इसके जवाब में वरुण धवन ने बात करते हुए कहा कि "उन्होंने मुझे शो पर इनवाइट किया था और मैं ईमानदारी से बताऊं तो मैं वहां पर जाना भी चाहता था। मुझे ऐसा माहौल अच्छा लगता है। लेकिन मुझे कैंसिल होने का डर नहीं है, मुझे ऐसा लगता है कि इससे शो पर नेगेटिव असर पड़ता है।"

वरुण धवन ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "उस तरीके के ह्यूमर पर जितनी नजरे होती हैं उसका क्रॉसफायर भी होने के चांस हो जाते हैं। मैं इस तरीके के शो को एक सांस में कर सकता हूं और मुझे अपनी बिल्कुल भी चिंता नहीं है। लेकिन मैं जिस टीम के साथ में काम करता हूं उसकी परेशानी होगी।"

अभिनेता ने आगे कहा कि "मुझे इस तरीके का शोध तब कर रहा होगा जब मैं किसी भी चीज को प्रमोट नहीं कर रहा हूं। क्योंकि इसमें बवाल जरूर होगा।" इसे साफ पता चलता है कि जो वरुण ने बताया वही समय के शो पर हुआ भी। मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया ने शो पर शिरकत की और उन्होंने फनी लगने के लिए कुछ ऐसा जोक मार दिया और वह विवादों में आ गए।

Read more about: varun dhawan samay raina
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X