#ViralVideo: जब दूध में Bournvita डालकर पीते थे वरूण धवन...देखिए एड!
वरूण धवन बॉलीवुड के सबसे क्यूट एक्टर माने जाते हैं। अपनी आने वाली फिल्म ढिशूम में भले ही वो फाइट सीन करते नज़र आएं लेकिन ये फाइट करने की ताकत आई है बॉर्नविटा वाला दूध पीने से। जी हां, शाहिद कपूर की तरह वरूण कॉम्प्लैन बॉय नहीं थे।
[#ViralVideo: 15 साल के सलमान...टाइगर श्रॉफ की मम्मी के साथ!]
वरूण धवन करते थे बॉर्नविटा का एड और अचानक से उनका ये एड काफी वायरल हो गया है। जहां पुराना एड देखकर आपको मज़ा आएगा वहीं वरूण धवन आपको पहचान ही नहीं आएंगे। देखिए उनका बोर्नविटा एड -
स्कूल के स्टेज पर माइक के सामने खड़ा लड़का ही वरूण धवन हैं। वैसे कई ऐसे बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं जिन्होंने बचपन में एड किए हैं और उनमें से वरूण धवन भी एक हैं।
जेनेलिया डीसूज़ा की शुरूआत भी पार्कर के एड से हुई थी जो उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ किया था। वहीं शाहिद कपूर और आएशा टाकिया बचपन में कॉम्प्लैन का एड करते थे।
[#ViralVideo: सनी लियोन का ये 1.30 मिनट का वीडियो खुश कर देगा]
वहीं कई स्टार्स ने फेमस होने से पहले कई एड किए हैं। जैसे दीपिका पादुकोण क्लोज़अप स्माइल के लिए मशहूर थीं तो यामी गौतम और फेयर एंड लवली का एड अपने आप में किस्सा है।
वहीं प्रीती ज़िंटा और उनका पर्क और लिरिल एड तो कोई भूल ही नहीं सकता। वैसे वरूण धवन के इस एड में वो वाकई पहचान में नहीं आ रहे हैं, पर लग तो वो इसमें भी क्यूट ही रहे हैं।
[#ViralVideo: दीपिका के सामने रणबीर - रणवीर का टल्ली डांस]


Click it and Unblock the Notifications














