वरूण ने फैंस से कहा..नो स्मोकिंग प्लीज...

आये दिन टीवी और अखबारों में देखने-सुनने और पढ़ने को मिलता है कि फलां अभिनेता या फिल्म स्टार सिगरेट पीते पकड़ा गया जिसकी वजह से उन पर जुर्माना हो गया है लेकिन अब खबर आयी है कि फिल्मी सितारे धूम्रपान को रोकने के लिए आगे आये हैं। और अगर वह सितारा आज की जनरेशन की हो तो बात और भी खास हो जाती है। जानना चाहते हैं कौन है वो? तो सुनिए वह हैं करण जौहर के हिट स्टूडेंट वरुण धवन।

धवन ने अपने चाहनेवालों से आग्रह किया है कि पर्दे पर उनके धूम्रपान करने का अनुकरण कतई न करें। फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईअर' से शुरुआत करने वाले वरुण ने ट्विटर पर लिखा, "मैं धूम्रपान नहीं करता हूं, लेकिन संभवतया कुछ आगामी भूमिकाओं में करना पड़े मगर हर कोई जानता है कि धूम्रपान बुरा है इसलिए आप न करें।" और यह भी कहूंगा कि जो धूम्रपान करते हैं वो बुरे इंसान नहीं होते हैं।

मालूम हो कि जाने-माने निर्माता-निर्देशक डेविड धवन के बेटे वरुण धवन इन दिनों अपने पापा की ही फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में बिजी है। फिल्म में उनके साथ नरगिस फाखरी हैं। फिल्म के लिए डेविड ने वरूण से काफी खतरनाक स्टंट करवाये हैं। यह तेलुगू फिल्म 'कांदीरीगा' की हिन्दी रीमेक है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X