#Chaalu: फिल्म शाहरूख की...फैन सलमान के...परस्टारडम चाहिए अक्षय कुमार वाली!
वरूण धवन नई पीढ़ी के सबसे टैलेंटेड एक्टर में से एक हैं। लेकिन अपने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कुछ ऐसी बातें कहीं जिससे साफ हो गया कि उनंमें दिमाग भी सबसे ज़्यादा है।
वरूण धवन नई पीढ़ी के सबसे ज़्यादा टैलेंट वाले एक्टर हैं इसमें तो कोई दो राय नहीं लेकिन हाल ही में उन्होंने साफ कर दिया कि उन्हें स्टारडम से ज़्यादा प्यारा एक्टर बनना है और बॉक्स ऑफिस किंग बने रहना है।
तभी तो फिल्मों में वो शाहरूख खान के साथ दिखते हैं, फैन वो सलमान खान के हैं, लेकिन जब पूछा गया कि किस हीरो की तरह बनना चाहते हैं तो वरूण धवन का जवाब था - अक्षय कुमार।

वरूण धवन का कहना है कि वो अक्षय़ कुमार की तरह ऑल राउंडर बनना चाहते हैं। हर फ्लेवर में सुपरहिट, बॉक्स ऑफिस पर शानदार और फिटनेस में भी लाजवाब।
अब कम से कम वरूण के इस जवाब से अक्षय कुमार फैन्स काफी खुश होने वाले हैं। और बदरीनाथ की दुलहनिया तो वो इसीलिए देख डालेंगे। वैसे फिल्म सुपरहिट है इसके कारण हम आपको दे ही चुके हैं।
इसके बाद वरूण जुड़वा 2 में जैकलीन फर्नांडीज़ औऱ तापसी पन्नू के साथ दिखाई देंगे। सलमान खान ने भी वरूण धवन को अपनी कॉपी बताया है ।
[वरूण ने इस सुपरस्टार की इज़्जत के साथ इज़्जत उतार दी!]
वहीं बाकियों पर भी उनका मानना है कि टाइगर, रणवीर, सिद्धार्थ, अर्जुन सब काफी अच्छा काम कर रहे हैं। ये सब तब छोटे थे जब हम लोग जवान थे। इसलिए ये सारे हम लोगों की जेनरेशन को देखकर बड़े हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications