आलिया भट्ट से कुछ ऐसा चाहते हैं वरुण धवन
वरुण धवन चाहते हैं कि रियलिटी शो में गाना गाएं आलिया भट्ट।
ये तो आप सभी जानते होंगे कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं उतनी ही अच्छी सिंगर भी हैं। उन्होंने कई गानों में अपनी आवाज़ दी है। बदरीनाथ की दुल्हनिया में आलिया के को-स्टार वरुण धवन उनकी सिंगिंग से काफी इम्प्रेस हैं।

वह चाहते हैं कि आलिया गायन आधारित रियलिटी कार्यक्रमों में गाना गाए। मिर्ची म्यूजिक अवार्ड में वरुण ने कहा, "आलिया बहुत अच्छा गाती हैं और मैं चाहता हूं कि वह गायन आधारित रियलिटी कार्यक्रमों जैसे 'सा रे गा मा पा' और 'इंडियन आयडल' में भाग ले। मुझे लगता है वह जरूर जीतेंगी।"
आखिर पता ही चल गया..इस तारीख को रिलीज होगी जग्गा जासूस..
आलिया ने फिल्म 'हाईवे', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'उड़ता पंजाब' जैसे फिल्मों में गाना गाया है। उन्होंने कार्यक्रम में फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के गाना 'तम्मा तम्मा' को भी गुनगुनाया।
आलिया ने कहा, "संगीत बॉलीवुड का एक अहम हिस्सा है। मुझे लगता है संगीत के लिए और अवार्ड होने चाहिए। कभी-कभी संगीत के आधार पर भी फिल्म को अच्छी शुरुआत मिलती है।"'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' अगले महीने रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications