वरुण धवन के 'जुड़वा' भाई की ट्विटर पर एंट्री..वरुण को कहा चिरकुट..हो क्या रहा है!
वरुण धवन ने अपने जुड़वा को ट्विटर पर वेलकम किया अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वरुण का जुड़वा भाई कौन है तो हम आपको बताते हैं क्या है माजरा
वरुण धवन ने अपने जुड़वा भाई का वेलकम ट्विटर पर किया और लोगों को अपने इस भाई से इंट्रोड्यूस भी करवाया। अब आप सोच रहे होंगे कि वरुण धवन का जुड़वा भाई तो है नहीं फिर ये कौन तो हम आपको बता दें कि वरुण धवन ने ऐसा अपनी आने वाली फिल्म जुड़वा 2 के लिए किया है।
[भले 'शाहरुख' पर पड़े भारी लेकिन 'सलमान' के स्टारडम से डर गए भंसाली!]
जी हां इसे आप वरुण धवन का मास्टर स्ट्रोक भी कह सकते हैं क्योंकि इससे फिल्म की अच्छी खासी पब्लिसिटी होगी । जुड़वा में भी सलमान खान के जुड़वा भाई का नाम राजा था और जुड़वा 2 उसी की रीमेक है इसलिए इस फिल्म में भी उनके जुड़वा भाई का नाम राजा ही होगा।


Click it and Unblock the Notifications