नताशा दलाल के साथ रोका की खबरों पर वरुण धवन ने दिया जवाब- ट्वीट कर बोली ये बात
वरुण धवन जितना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं उतना ही वो अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। बता दें कि वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी को लेकर काफी समय से चर्चा है। लेकिन अब जो खबर आ रही है वो आपको चौंका देगी। पता चला था कि वरुण धवन और नताशा की रोका सेरेमनी हो चुकी है और इसको लेकर सभी ने पार्टी में काफी एंजॉय किया है। हालांकि जब इस बारे में अभिनेता वरुण धवन से पूछा गया तो उन्होने कहा कि नहीं ऐसा कुछ नहीं है..
वरुण धवन ने इस बात को सिरे से नकारते हुए कहा कि वो बर्थडे पार्टी थी। वरुण धवन ने एक ट्वीट किया और लिखा... दोस्तों इसके पहले की आप अपने दिमाग में कुछ और सोच पाल लें मैं बताना चाहता हूं कि मैं सिर्फ एक बर्थडे पार्टी में गया था कोई भी झुठी खबर फैलाने से पहले इसको पुस्टी जरुर कर लें'।

अब इस बात को लेकर सबकुछ साफ हो गया है। वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वो कुली नंबर 1 रीमेक को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैँ।
इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान नजर आने वाली है। गौरतलब है कि वरुण धवन और नताशा अक्सर साथ में नजर आते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications