मुबारक हो.. वरूण धवन पापा बन गए!
आगामी फिल्म 'बदलापुर' कई मायनों में एक्टर वरूण धवन के लिए बेहद खास है। एक ओर जहां इस फिल्म में वरूण का हॉट एंड बोल्ड लुक काफी सूर्खियां बटोर रहा है। वहीं, फिल्म का सस्पेंस भी लोगों को काफी उत्सुक कर रहा है।

लेकिन जहां तक पापा बनने की बात है तो कंफ्यूज न हों, वरूण रियल नहीं बल्कि रील लाइफ में पहली बार पापा बनने जा रहे हैं। और इसकी जानकारी खुद वरूण ने ही दी है। वरूण ने बताया कि, बदलापुर में आप मुझे स्क्रीन पर पहली बार पिता बनते देखेंगे।
फिल्म के ताजा रिलीज पोस्टर्स में वरुण के एंग्री यंग मैन लुक को हाइलाइट किया गया है। जिससे साफ लग रहा है कि वरूण इस फिल्म के जरिए अपनी चॉकलेटी और चार्मिंग बॉय की इमेज से निकलना चाह रहे हैं। और इसीलिए उन्होंने यह किरदार चुना है।
एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए वरुण ने बताया कि उनके कई दोस्तों ने कहा था कि वो ये फिल्म न करें। सबने कहा था कि 'इस फिल्म से तुम्हारा वक्त खत्म हो जाएगा।' कुछ लोगों ने कहा कि ये फिल्म उन्हें अपने कम उम्र के दर्शकों से दूर कर देगी। लेकिन वरूण अपने फैसले पर कायम रहे।
आपको बता दें, 'बदलापुर' करीब 25 साल पुरानी एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसने एक पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया था। फिल्म में वरूण का किरदार एक ऐड एजेंसी में काम करने वाला इंसान है, जो एक परिवार शुरू करता है। बहरहाल, लगता है कि दर्शकों को जल्द ही कुछ नया और दिलचस्प देखने को मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications