Varun Dhawan ने एयरपोर्ट पर छुए डायरेक्टर शेखर कपूर के पैर, बेबी जॉन का संस्कारी रूप देख फैन्स हुए दीवाने

Varun Dhawan Touched Feet Of Shekhar Kapoor: वरुण धवन बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले उनको 'बेबी जॉन' फिल्म में भी देखा जा चुका है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर उनकी यह फिल्म कुछ खास कमाल तो नहीं दिखा पाई लेकिन इसके बावजूद भी उनकी एक्टिंग काफी पसंद की गई। अब हाल ही में बुधवार की सुबह उनको मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।
अब लगातार वरुण धवन की यहां से एक वीडियो तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है। वीडियो में सांप देखा जा सकता है कि बुधवार की सुबह वरुण धवन मुंबई एयरपोर्ट पर बहुत ही स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। इस दौरान वरुण धवन की मूंछें भी काफी बड़ी अच्छी जा सकती है और उन्होंने ब्लैक गॉगल्स भी लगाए हुए हैं।
बहुत ही जबर्दस्त अंदाज के साथ वरुण धवन ने एयरपोर्ट पर एंट्री मारी और इस दौरान पैपराजी ने भी उनकी वीडियो बना ली। लेकिन वरुण धवन का यहां पर काफी अंदाज पसंद किया जा रहा है। दरअसल अचानक से वरुण धवन को एयरपोर्ट पर मशहूर फिल्म मेकर शेखर कपूर मिल गए। उनको देखते ही अचानक वरुण धवन उनके पैर छूने लगे।
वरुण धवन का यह संस्कारी वाला अवतार देखकर उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं और आपको बता दें कि शेखर कपूर ने भी एक्टर के सिर पर हाथ रखकर उनका आशीर्वाद दिया। दोनों को वीडियो में साथ में बातचीत करते हुए भी देखा गया और बाद में एक्टर भी एयरपोर्ट में चेक-इन करते हुए नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications











