..................... दिशा पाटनी नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस थी टाइगर श्रॉफ की पहली गर्लफ्रेंड? वरुण धवन ने गलती से लिया नाम! Varun Dhawan took Tiger Shroff's first girlfriend name by mistake! Not Disha but Kriti Sanon? - Hindi Filmibeat

दिशा पाटनी नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस थी टाइगर श्रॉफ की पहली गर्लफ्रेंड? वरुण धवन ने गलती से लिया नाम!

tiger shroff varun dhawan kriti sanon

Varun Dhawan on Tiger Shorff's First Girlfriend- टाइगर श्रॉफ को लेकर मशहूर है कि वो काफी शर्मीलें हैं। ऐसा कहा जाता है कि वो कम बोलते हैं और दूसरों का सम्मान करते हैं। यही कारण है कि 25 साल की उम्र में उनकी पहली गर्लफ्रेंड बनी थी।

इस वक्त एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ ऐसा हो गया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। वीडियो एक इवेंट का जहां गलती से वरुण धवन ने टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड का नाम ले लिया था जो कि एक मशहूर एक्ट्रेस हैं। हालांकि इसके तुरंत बाद वरुण धवन ने माफी मांग ली थी। ये वीडियो अब काफी चर्चा में है और टाइगर श्रॉफ का चेहरा देखने लायक था।

क्या बोले वरुण धवन

वीडियो में पहले टाइगर श्रॉफ बात करते हुए दिख रहे हैं और कह रहे हैं कि, ''मैं जिंदगी में काफी शर्मीला रहा हूं और यही कारण है कि मेरी पहली गर्लफ्रेंड 25 साल की उम्र में बनी थी। इसके लिए मैं अपने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला का शुक्रगुजार हूं क्योंकि मेरी डेब्यू फिल्म के बाद वो मुझे मिली।'' इस पर वरुण धवन ने कहा, ''कृति सैनन?'' टाइगर श्रॉफ बोले, ''नहीं उसके बाद।'' वरुण बोले- ''कृति आई लव यू, कृपया आप लोग सीरियस ना लें हम लोग अच्छे दोस्त हैँ। सॉरी कृति.. ये सिर्फ एक मजाक था।'' इसके बाद ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसपर कई सारी बातें कर रहे हैं।

क्या बोले लोग?

एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ''पटानी.. किसकी बात कर रहा है।'' एक ने लिखा, ''ये दिशा पाटनी की बात कर रहा है।'' एक का कहना है, ''दिशा पाटनी ऑन द वे।'' एक ने लिखा, ''अच्छा मजाक था।'' एक ने लिखा, ''बेचारी कृति सैनन।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स सामने आए हैं।

हालांकि टाइगर श्रॉफ ने आधिकारिक तौर पर अपनी पहली गर्लफ्रेंड का नाम नहीं बताया है। टाइगर की पहली फिल्म हीरोपंती थी जिसमें उनके साथ कृति सैनन नजर आईं थीँ। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X