वरुण धवन ने ली 'एडवेंचरस सेल्फी'..पुलिस ने लगा दी क्लास

By Shweta

इसमें कोई शक नहीं है कि सेलिब्रिटी को अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का एहसास होना चाहिए फिर चाहे वो किसी भी क्षेत्र से हों। फैन्स हो या प्रशंसक लेकिन ऐसी कोई हरकत नहीं करनी चाहिए जिससे वो कोई गलत संदेश दे बैठें या फिर लोग उनकी हरकतें करना चाहें।

ऐसा ही कुछ इस बार वरुण धवन के साथ हुआ। दरअसल वरुण धवन मुंबई में कहीं जा रहे थे और उनकी कार के पास से ऑटो में एक फैन जा रही थी और वो बीच सड़क पर सेल्फी की मांग कर बैठी। चलती कार में वरुण धवन खिड़की से खुद को निकाल कर सेल्फी दे दिया।

varun-dhawan-took-adventurous-selfie-on-the-street-but-ended-up-with-challan

यह तस्वीर वायरल हो गई लेकिन मुंबई पुलिस को ये हरकत बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।उन्होंने ट्विटर पर तस्वीर पोस्ट करते हुए वरुण धवन को सेलिब्रिटी होने के नाते उनकी जिम्मेदारी याद दिलाई बल्कि ये भी बता दिया कि ई-चालान जल्द ही उनके घर पहुंचने वाला है।

इसके बाद वरुण धवन ने ट्वीट का रिप्लाई करते हुए मुंबई पुलिस से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि वो फैन को दुखी नहीं करना चाहते है। कार ट्रैफिक में खड़ी थी लेकिन वो अगली बार से इस बात का ख्य़ाल रखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X