..................... Varun Dhawan to work with dad David Dhawan again - Hindi Filmibeat

गोविंदा OUT- अब तीसरी बार साथ आएगी ये सुपरहिट जोड़ी- धमाकेदार कॉमेडी फिल्म

मैं तेरा हीरो और जुड़वा 2 के बाद वरूण धवन अपने पिता डेविड धवन के साथ फिर एक फिल्म करने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह डेविड धवन के 'नंबर 1' सीरिज की अगली फिल्म होगी। इससे पहले जहां निर्देशक ने इस सीरिज की सभी फिल्में गोविंदा के साथ की है। इस बार उन्होंने वरूण धवन को फाइनल किया है। यह पूरी तरह से कॉमेडी फिल्म होगी।

इस मामले में जॉन से पीछे रह गए अक्षय कुमार- सत्यमेव जयते VS गोल्ड

डेविड धवन ने वरूण के साथ दो हिट फिल्में दी हैं। लेकिन जहां जुड़वा 2 उनकी ही पिछली फिल्म का रीमेक थी। अगली फिल्म ओरिजनल स्क्रिप्ट पर होगी। फिल्म के प्री- प्रोडक्शन पर भी काम शुरु कर दिया गया है। जल्द ही फिल्म के पूरी कास्ट की घोषणा कर दी जाएगी।

Varun Dhawan

गौरतलब है कि डेविड धवन ने गोविंदा के हीरो नंबर 1, कुली नंबर 1, जोड़ी नंबर 1, शादी नंबर जैसी कई फिल्में की हैं। वहीं, सलमान खान के साथ बीवी नंबर 1 किया था। इस 'नंबर 1' सीरिज की लगभग सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। कोई शक नहीं कि फैंस को इस फिल्म में गोविंदा की कमी खलेगी। लेकिन वरूण धवन से भी हमें पूरी उम्मीद है।

बहरहाल, यहां जानते हैं वरूण धवन की आने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X