Pics: वरूण धवन - नताशा दलाल Wedding: 4 बजे बारात लेकर पहुंचेंगे दूल्हे राजा, तैयार हैं बाराती
वरूण धवन और नताशा दलाल सात फेरे लेने के बाद शादी के बंधन में 4 बजे बंधने वाले हैं। शादी के लिए मेहमान आज सुबह से ही अलीबाग की ओर रवाना होते हुए दिखे। करण जौहर से लेकर पंडित जी तक सबकी तस्वीरें कैमरों में कैद हुईं।
मीडिया ने Venue पर वेडिंग प्लानर टीम को एक शानदार बाईक ले जाते हुए देखा। या तो वरूण ने इसी बाईक पर शानदार एंट्री लेते हुए अपनी दुलहनिया को सरप्राइज़ करेंगे।

या फिर वरूण और उनकी दुलहनिया, शादी के बाद प्लान की गई After Party में इसी बाईक पर आने वाले हैं। 4 बजे के करीब, लड़के वाले, दूल्हे राजा वरूण धवन को लेकर बारात लेकर निकलेंगे। ये बारात, केवल रिसॉर्ट कैंपस के अंदर ही रहेगी। गेट के बाहर नहीं आएगी।
रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद, वरूण और नताशा बाहर आकर, मीडिया को कुछ तस्वीरें दे सकते हैं। शादी में खाने के मेन्यू में लेबानीज़, मेक्सिकन और भारतीय व्यंजन हैं।
Recommended Video

टीम हंप्टी और टीम वीर
शादी की थीम में वरूण धवन की फिल्में भी शामिल हैं क्योंकि उनकी खास दोस्त ज़ोया मोरानी टीम हंप्टी की टी शर्ट पहने दिखीं। वहीं वरूण की एक और दोस्त टीम वीर की टी शर्ट पहनी दिखाई दीं।

सजावट भी शानदार
वहीं सजावट के लिए प्रॉप्स ले जाते हुए वेडिंग प्लानर की टीम दिखी। इस प्रॉप पर लिखा था - Awkward but Enthusiastic Dancing.

ढोल वाले भी पहुंचे
वरूण धवन की शानदार एंट्री में उनका साथ देने के लिए ढोल नगाड़े वाले भी पहुंचे हुए थे।

करण जौहर पहुंचे
हालांकि खबरें थीं कि करण जौहर 23 की शाम का संगीत होस्ट करेंगे। लेकिन करण जौहर, शादी के लिए आज जाते दिखाई दिए।

After Party में धमाका
अब या तो संगीत का फंक्शन आज है या फिर करण जौहर, वरूण धवन की शादी की After Party होस्ट करने वाले हैं।

पंडित जी की तस्वीर
वेन्यू से पंडित जी की तस्वीर। पंडित जी, आज सुबह ही इस शादी के लिए अलीबाग पहुंच गए थे।

कुणाल कोहली भी पहुंचे
शादी से पहले, कुणाल कोहली अपनी बेटी के साथ बीच की तरफ जाते दिखे। हालांकि उन्होंने शादी के बारे में बात करने से बिल्कुल इंकार कर दिया।

रिलैक्स करते दिखे मेहमान
शादी के दिन, मनीष मल्होत्रा और बाकी मेहमान इस तरह रिलैक्स करते दिखे। मनीष मल्होत्रा ने वरूण के पूरे परिवार के कपड़े डिज़ाइन किए हैं।

मेहंदी आर्टिस्ट वीणा नागड़ा
शादी के वेन्यू पर मेहंदी आर्टिस्ट वीणा नागड़ा। वीणा ने दीपिका पादुकोण से लेकर काजल अग्रवाल तक की शादी की मेहंदी लगाई है।

तस्वीर का इंतज़ार
अब बस इस खूबसूरत मंडप को देखने के बाद फैन्स को वरूण और नताशा की शादी की पहली तस्वीर का इंतज़ार है। फिलहाल तो पता नहीं कि ये इंतज़ार कब पूरा होगा।


Click it and Unblock the Notifications












