वरूण धवन की कुली नं. 1 रीमेक - प्रोड्यूसर का नाम सुनकर आप भी चौंक जाएंगे
वरूण धवन इस इंडस्ट्री का हिस्सा बचपन से हैं और इसलिए उन्होंने फिल्ममेकिंग की पूरी प्रक्रिया बचपन से ही देखी है। उन्हें पता है कि यहां काम कैसे होता है और अब तक वरूण ने जो सीखा है उसे आज़माने के लिए वो जल्दी ही प्रोडक्शन में उतरने वाले हैं। वरूण ने बताया कि हां मैं प्रोड्यूसर बनने जा रहा हूं लेकिन प्रोड्यूसर जैसा बर्ताव नहीं करूंगा। मैं हमेशा से एक्टर हूं और इस बात का ख्याल रखूंगा।
वरूण ने बताया कि जब भी वो पापा डेविड या भाई रोहित के साथ फिल्म करते हैं, अपना शत प्रतिशत समय लगा देते हैं। कुली नं.1 के काम में वरूण छोटी से काम से लेकर बड़े फैसले तक सब कुछ जेख रहे हैं जो उनकी अपनी प्रोडक्शन है।

वरूण ने बताया, कुली नं. 1 मेरे प्रोडक्शन हाउस की पेशकश है। इसलिए मैं फिल्म के साथ हर स्तर पर जुड़ा हुआ हूं। करण से मैंने सीखा कि फिल्म के साथ जुड़ते कैसे हैं। जो कुछ भी फिल्म में होता है वो हमारी ज़िम्मेदारी है। वरूण धवन बॉक्स ऑफिस पर सफल सितारे हैं और प्रोड्यूसर का पैसा बर्बाद करने में विश्वास नहीं रखते हैं।
वरूण बताते हैं कि वो चाहते हैं कि अगर कोई उन पर पैसे लगा रहा है तो उसके सारे पैसे वापस हो जाएं। मैं कोई ऐसी फरमाईश भी नहीं करता जो प्रोड्यूसर पर भारी पड़े। जानिए वरूण की फिल्म की कुछ दिलचस्प डीटेल्स -


Click it and Unblock the Notifications